🕒 02 July 2026, Thursday
देश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जवानों के साथ मनाया दीपावली का त्योहार

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 58 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जवानों के साथ मनाया दीपावली का त्योहार

आज दीपावली का त्योहार देशभर के अलग-अलग हिस्सों में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई बड़े नेताओं ने त्योहार की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने कारगिल में जवानों के साथ दिवाली मनाई।

दिवाली के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करगिल (Kargil) पहुंचे, यहां उन्होंने भारतीय सेना के जवानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, 'मैं देश और दुनिया को दिवाली की शुभकामनाएं देता हूं, सीमा पर दिवाली मनाना सौभाग्य की बात है, भारत अपने त्योहारों को प्रेम के साथ मनाता है, सेना के जवान ही मेरा परिवार है।

https://twitter.com/narendramodi/status/1584430806075789313?ref_src=twsrc%5Etfw

मेरे लिए तो वर्षों-वर्ष से मेरा परिवार आप ही सब हैं, मेरी दीपावली की मिठास आप के बीच बढ़ जाती है, मेरी दीपावली का प्रकास आपके बीच है और अगली दिवाली तक मेरा पद प्रशस्त करता है. मेरा सौभाग्य है मुझे वर्षों से दिवाली आपके बीच बॉर्डर पर आकर आपके साथ मनाने अवसर मिल रहा है।
भारत कामना करता है कि प्रकाश का यह त्योहार दुनिया के लिए शांति का मार्ग प्रशस्त करे।

https://twitter.com/ANI/status/1584416368501612544?ref_src=twsrc%5Etfw

उन्होंने कहा " पाकिस्तान के साथ एक भी लड़ाई ऐसी नहीं हुई है जहां कारगिल में विजय ध्वज न फहराया हो, दिवाली का अर्थ है कि आतंक के अंत के साथ उत्सव, कारगिल में हमारी सेना ने आतंक के फन को कुचला था और देश में जीत की ऐसी दिवाली मनी कि लोग आज भी उसे याद करते हैं।
भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई जारी है, भ्रष्टाचारी कितना भी ताकतवर हो उसे छोड़ा नहीं जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि"हम कभी युद्ध को पहला नहीं बल्कि अंतिम विकल्प मानते हैं; हम शांति में विश्वास करते हैं, लेकिन शांति सामर्थ्य के बिना संभव नहीं है, जब भारत की ताकत बढ़ती है, तो वैश्विक शांति और समृद्धि की संभावना भी बढ़ती है।"

« पिछली ख़बर गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, राजीव गांधी फाउंडेशन का रजिस्ट्र... अगली ख़बर » Govardhan Puja 2022: इस दीवाली कब मानेगा गोवर्धन पूजा, कब लग...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें