🕒 24 June 2026, Wednesday
राजस्थान

करौली के विशनपुरा गांव मे 30 अक्टूबर को होगा बाबा साहब की प्रतिमा का अनावरण

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 44 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
करौली के विशनपुरा गांव मे 30 अक्टूबर को होगा बाबा साहब की प्रतिमा का अनावरण

राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री भजन लाल जाटव करेंगे प्रतिमा का अनावरण

टोडाभीम, करौली: टोडाभीम के विशनपुरा गांव में 30 अक्टूबर 2022 को भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री भजन लाल जाटव के द्वारा प्रतीमा का अनावरण किया जाएगा।

गांव में 2 दिन पहले होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

गांव विशनपुरा में बाबा साहब की प्रतिमा के अनावरण से 2 दिन पहले 28 और 29 अक्टूबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जायेंगे जिनमे महिलाओं द्वारा सुड्डा दंगल का कार्यक्रम होगा। वहीं 30 अक्टूबर को भी हरिकीर्तन का कार्यक्रम होगा और उसी दिन बाबा साहब की प्रतिमा का अनावरण होगा। आयोजन समिति ने बताया कि मूर्ति अनावरण के कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व राज्य मंत्री विधायक भरोसी लाल जाटव द्वारा की जाएगी। 30 अक्टूबर 2022 को कैबिनेट मंत्री भजन लाल जाटव द्वारा मूर्ति का अनावरण किया जाएगा एवं 30 अक्टूबर को हरि कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। 30 अक्टूबर 2022 को दोपहर में 360 गांव के लोगों को भोजन की व्यवस्था आयोजन समिति गांव किशनपुरा द्वारा की जाएगी।

गांव में पहले भी थी प्रतिमा

आयोजक समिति ने बताया की गांव में 30 साल पहले स्थापित की गई प्रतिमा थी, प्रतिमा सीमेंट की थी इसलिए वह कमजोर हो गई, और प्रतिमा के अंदर से सीमेंट छूटने लगा इन सभी कारणों से नई प्रतिमा का अनावरण किया जा रहा है जो की संगमरमर की है और काफी बड़ी भी है।

« पिछली ख़बर ‘‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप‘‘ के तहत धारदार हथियार सहित एक युवक गिर... अगली ख़बर » भरतपुर: भैर बाबा मेले में बराबरी पर छूटी आखरी कुश्ती...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें