🕒 24 June 2026, Wednesday
राजस्थान

भरतपुर: भैर बाबा मेले में बराबरी पर छूटी आखरी कुश्ती

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 58 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
भरतपुर: भैर बाबा मेले में बराबरी पर छूटी आखरी कुश्ती

भरतपुर: हर वर्ष की भांति प्राचीन काल से आयोजित होने वाला भैर बाबा के मेले में सभी जाति और धर्म के लोग हर वर्ष आते हैं और अपनी मन्नतें मांगते हैं और उनकी मन्नते पूरी होती हैं ऐसा कहा जाता है कि भैर बाबा में विभिन्न धर्मों के जातियों के लोग दूरदराज से विगत कई वर्षों से आते रहते हैं क्षेत्रीय लोगों के अलावा कई जिले एवं प्रांतों के लोग भी भर बाबा मेले में शिरकत करते हैं।

ग्राम पंचायत मुख्यालय हतीजर में भाई दूज को ग्राम पंचायत के समानांतर आयोजित होने वाले भैर बाबा मैला में आयोजित कुश्ती दंगल में 51000 रुकी आखिरी कुश्ती बराबर रही । आखरी कुश्ती हिंद केसरी हाथरस निवासी हरकेश पहलवान व राजस्थान केसरी शेरा पहलवान के बीच हुई । पूर्व सरपंच पंचायत समिति सदस्य दामोडा पहलवान की अध्यक्षता में आयोजित कुश्ती दंगल में आखिरी कुश्ती से पूर्व मौना पहलवान व अज़ीज़ पहलवान के बीच 31000 रु व शिवा पहलवान मथुरा श्यामवीर पहलवान के बीच हुई । जो बराबरी पर छूटी । भैर बाबा मेला में दूर दराज से भारी तादाद में श्रद्धालु मेले में भाग लेने आते हैं कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व सरपंच ल पंचायत समिति सदस्य दामोडा पहलवान ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ दिमाग निवास करता है । उन्होंने कहा कि आज गांव में कुश्ती के प्रति आकर्षण कम होता जा रहा है जो चिंता का विषय है । साल में कम से कम एक बार हर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर कुश्ती दंगल आयोजित किया जाना चाहिए । जिससे युवाओं में कुश्ती के प्रति रुचि बढ़ेगी ।

इस मौके पर पूर्व सरपंच हरिराम डागुर करतार सिंह सरपंच हरेंद्र सिंह चौधरी लोकेन्द्रसिंह सहित अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

« पिछली ख़बर करौली के विशनपुरा गांव मे 30 अक्टूबर को होगा बाबा साहब की प्... अगली ख़बर » मध्यप्रदेश: सरकारी नल से पानी भरने पर जातिवादियों ने दलित को...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें