🕒 24 June 2026, Wednesday
राजस्थान

‘‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप‘‘ के तहत धारदार हथियार सहित एक युवक गिरफ्तार

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 48 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
‘‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप‘‘ के तहत धारदार हथियार सहित एक युवक गिरफ्तार

मंडरायल, करौली: जिला प्रशासन द्वारा चल रहे करौली में 'ऑपरेशन क्लीन स्वीप' के तहत लगातार पुलिस प्रशासन हरकत में है और जो खुलेआम अवैध हथियार सहित फोटो भेजते हैं सोशल मीडिया पर या लेकर घूमते हैं उन पर पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है। 26 अक्टूबर 2022 को मंडरायल थाना क्षेत्र से पुलिस ने धारदार लोहे का हथियार लेकर घूमते हुए युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक करौली नारायण टोगस के निर्देशन में जिले में अवैध हथियार के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान ‘‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप‘‘ के तहत थानाधिकारी मण्डरायल जगदीश सिंह उप निरीक्षक मय टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए हरिजन बस्ती हनुमान पाडा मण्डरायल पर किसी संगीन वारदात को अंजाम देने की फिराक में एक धारदार लोहे की गुप्ती को लेकर घूमते हुए आरोपी दौतल सिंह उर्फ जबरा पुत्र रामसागर सिंह जाति राजपूत निवासी रानीपुरा थाना मण्डरायल को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से धारदार हथियार लोहे की गुप्ती को बरामद कर अभियोग पंजीबद्व किया गया।

« पिछली ख़बर नौ जुआरी पुलिस गिरफ्त में, जुआ राशि भी हुई बरामद... अगली ख़बर » करौली के विशनपुरा गांव मे 30 अक्टूबर को होगा बाबा साहब की प्...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें