🕒 25 June 2026, Thursday
राजनीति

Rajasthan News: कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद CM पद छोडने को तैयार अशोक गहलोत, दिया बड़ा संकेत

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 58 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
Rajasthan News: कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद CM पद छोडने को तैयार अशोक गहलोत, दिया बड़ा संकेत

राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह साफ संकेत दे दिया है कि वह कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे। इसी के साथ-साथ उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राजस्थान मुख्यमंत्री पद छोड़ने का दिया बड़ा संकेत।

हम आपको यह भी बता दें कि कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की दौड़ में अभी सबसे आगे है राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, गहलोत के सुर राहुल गांधी के यान के बाद बदल गए है। राहुल गांधी ने कोच्चि में पूरी तरह से साफ कह दिया है कि पार्टी मे एक पद पर एक व्यक्ति का फार्मूला लागू रहेगा।

अध्यक्ष पद के लिए कौन कौन आगे

कांग्रेस मे राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए आज गुरुवार को सूचना जारी कर दी है। सूचना जारी होने के बाद कांग्रेस पार्टी में हलचल तेज हो गई है। अभी इस रेस में सिर्फ अशोक गहलोत और शशि थरूर का नाम सामने आ रहा था। मगर अब मनीष तिवारी और दिग्विजय सिंह के नामों कि भी चर्चा हो रही हैं। अशोक गहलोत केरल पहुंचे वहां पर उन्होने राहुल गांधी से मीटिंग कि, मीटिंग के बाद गहलोत ने राजस्थान मुख्यमंत्री पद छोडने के संकेत दे दिये है। उन्होने यह भी अभी कंफर्म कर दिया है कि वह अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे।

गहलोत के बाद कौन होगा राजस्थान का मुख्यमंत्री

कांग्रेस के अध्यक्ष पद के बाद इस बात की चर्चा है कि अगर अशोक गहलोत मुख्यमंत्री का पद छोड़ते हैं तो कौन बनेगा मुख्यमंत्री, पार्टी का पक्ष जहां सचिन पायलट को मुख्यमंत्री के पद पर देखना चाहता है, तो पार्टी का दूसरा पक्ष चाहता है कि मुख्यमंत्री के समर्थकों मे से ही कोई मुख्यमंत्री पद को संभाले।
सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनने से रोकने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने ही समर्थकों मे से मुख्यमंत्री बनाना चाहते है। पार्टी के नियमों के अनुसार वोट बैंक आने वाली जातियों से ही मुख्यमंत्री का चेहरा सामने आएगा। इस पूरी जानकारी का कन्फ़र्म मालूम 30 सितंबर के बाद ही चलेगा कि अशोक गहलोत अगर राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते हैं तो फिर राजस्थान का मुख्यमंत्री कौन होगा।

« पिछली ख़बर आज दिल्ली मे सोनिया गांधी से मिलेंगे राजस्थान मुख्यमंत्री अश... अगली ख़बर » Rajasthan News: गहलोत के मंत्री ने किया दावा, Sachin Pilot ब...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें