🕒 22 June 2026, Monday
राजस्थान

राजकीय कृषि महाविद्यालय टोडाभीम (करौली) के कृषि छात्र-छात्राओं ने 3 कि.मी. रैली निकालकर जताया रोष

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 52 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
राजकीय कृषि महाविद्यालय टोडाभीम (करौली) के कृषि छात्र-छात्राओं ने 3 कि.मी. रैली निकालकर जताया रोष

Karauli ( Todabhim) News : राजस्थान कृषि छात्र संघ के नेतृत्व में 5 सूत्री मांगों को लेकर तहसीलदार पृथ्वीराज मीणा, एसडीएम. दुर्गा प्रसाद मीणा व क्षेत्रीय विधायक पृथ्वीराज मीणा को ज्ञापन सौंपकर कृषि महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने जमकर नारेबाजी कर किया प्रदर्शन।

करौली जिले के टोडाभीम उपखण्ड में आज राजकीय कृषि महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने राजस्थान कृषि छात्र कल्याण संघ के नेतृत्व में 3किलोमीटर की रैली निकालकर रोष जताया।

जानकारी के मुताबिक छात्रसंघ अध्यक्ष संजय चौधरी व छात्र प्रतिनिधि अमित ने बताया कि हमको मूलभूत सुविधाएं नही मिलने की वजह से मज़बूजन रैली निकालने को मजबूर किया गया था, हम कई बार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को अवगत करवा चुके है लेकिन इस ओर किसी का ध्यान आकर्षित नही हुआ।आक्रोशित छात्र छात्राओं को रैली का प्रदर्शन करते हुए तहसीलदार के पास पहुंचे और रोड को जाम कर दिया। विद्यार्थियों ने कहा की टोडाभीम ( करौली) मे एग्रीकल्चर कॉलेज खोला गया है। लेकिन कॉलेज नाम मात्र का है यहां पर कॉलेज मात्र दो कमरों में चल रही है। जिसमें छात्राओं के लिए बाथरूम की सुविधाएं तक नही है। प्रैक्टिकल के लिए कोई लैब नही बनाई गई है। सेशन पूरा होने वाला है। लेकिन पढ़ाई का स्तर अभी तक शून्य है।

फोटो : राजकीय कृषि महाविद्यालय टोडाभीम (करौली) के कृषि छात्र-छात्राओं ने 3 कि.मी. रैली निकालकर जताया रोष

निम्न 5 माँग जल्द पूरी हों!

1-: महाविद्यालय में रिक्त शिक्षक और अन्य स्टाफ के पदों की पूर्ति की जाए व महाविधालय को कृषि विश्वविद्यालय के अधीन किया जाए ।

2-: महाविद्यालय में अत्यावश्यक मूलभूत सुविधाएं प्रोजेक्टर एवं डिजिटल बोर्ड आदि शीघ्र उपलब्ध करवाए जाएं |

3-: महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं के लिए छात्रावास की व्यवस्था की जाए |

4-: कृषि स्नातक प्रोफेशनल कोर्स होने के कारण आवश्यक लेबोरेटरी ,फील्ड और लाइब्रेरी की सुविधाएं की जाए |

5-: महाविद्यालय की उपलब्ध भूमि पर भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जाए एवं खेल कूद संबंधी सामग्री उपलब्ध करवाई जाए | 5 सूत्री मांगों को लेकर तहसीलदार पृथ्वीराज मीणा ,एसडीएम. दुर्गा प्रसाद मीना व क्षेत्रीय विधायक पृथ्वीराज मीणा के आगे जमकर प्रदर्शन किया। कॉलेज में लेक्चरर के पद रिक्त होने के साथ-साथ मूलभूत सुविधाएं भी नहीं है|

इस मौके पर संजय चौधरी(अध्यक्ष), अमित (छात्र प्रतिनिधि ), रामप्रेम मीना, नेहा कुमारी, ज्योति,आरती यादव, रजनी लिंबा,प्रियंका, मनीषा चौधरी, अमित, राहुल ,सीताराम गुर्जर, नितेश कुमावत, हेमंत कुमावत, देवराज गुर्जर ,रोहित शर्मा, कानाराम स्वामी व अन्य कृषि छात्र-छात्राएं आदि मौजूद रहे।

« पिछली ख़बर कांग्रेस राज में बढते अत्याचारों के विरोध में बसपा ने दिया ज... अगली ख़बर » पार्षद विजय सिंह भारतीय ने सामुदायिक भवन के लिए भूमि दान की...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें