🕒 23 June 2026, Tuesday
राजस्थान

Karauli: सूरौठ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित, विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर की चर्चा

द्वारा Abhishek Sonwal 📅 15 Nov 2023 👁️ 212 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
Karauli: सूरौठ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित, विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर की चर्चा

Karauli: सूरौठ कस्बे में तालाब के पास स्थित पीडी सिंघल की बगीची में बुधवार कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद के पूर्व सदस्य डॉ प्रभु दयाल सिंघल ने की।

हिंडौन देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रमोद तिवाड़ी ने बताया कि बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में विचार विमर्श किया गया। बैठक में हिंडौन विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी अनीता जाटव के पक्ष में अधिकाधिक मतदान करवाने की कार्य योजना बनाई गई। इसके अलावा आगामी18 नवंबर को कांग्रेस प्रत्याशी अनीता जाटव द्वारा सूरौठ कस्बे में किए जाने वाले जनसंपर्क कार्यक्रम के बारे में चर्चा करते हुए रूट तय किया गया। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ प्रभु दयाल सिंघल, कांग्रेस के सूरौठ मंडल अध्यक्ष बत्तू मेंबर, हिंडौन देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रमोद तिवाड़ी, नारायण मीणा, कांग्रेस के जिला महासचिव विश्राम मीणा, ओम प्रकाश शुक्ला, प्रेम राज मीणा, वेद प्रकाश शर्मा, हिंडौन देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री हरि सिंह मीणा सूबेदार, राम प्रताप पाराशर, यूथ कांग्रेस के लोकसभा महासचिव राहुल मीणा, रिंकू मीणा मंजर, बृजेश भारद्वाज, खुशवंत मीणा, नवाब खान, एडवोकेट राजेश मीणा, फजला खान, पप्पू खान, रमेश मीणा आदि कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

« पिछली ख़बर Happy Deewali: दिवाली के शुभ अवसर पर मिठाई वितरण कर मनाई खुश... अगली ख़बर » दूदू कांग्रेस प्रत्याशी बाबूलाल नागर के खिलाफ लामबंद हुआ जाट...
Author
संपादक (Editor)

Abhishek Sonwal

Abhishek Sonwal Is A Journalist At Mission Ki Awaaz.

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें