🕒 22 June 2026, Monday
राजस्थान

लोजपा रामविलास कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष विजय भारतीय का मनाया जन्म दिवस

निशुल्क एक्यूप्रेशर चिकित्सा सेंटर मरीजों के लिए किया स्थापित
द्वारा पिन्टू सोनवाल 📅 13 Apr 2024 👁️ 286 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
लोजपा रामविलास कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष विजय भारतीय का मनाया जन्म दिवस

भरतपुर: नगर निगम वार्ड नं एक में वर्तमान पार्षद एवं लोकजन शक्ति पार्टी रामविलास के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह भारतीय के निजी निवास पर अपना जन्म दिवस बड़े हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया साथ ही समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले के तस्वीर पर पुष्पमाला अर्पित कर ईद उल फितर एवं अपने जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए संपूर्ण विश्व में शांति, सुख ,समृद्ध ,खुशहाली और स्वास्थ्य रहने की कामना की इस अवसर पर निशुल्क अल्टरनेटिव मेडिसिन,नेचुरोपैथी एवं चाइना एक्यूप्रेशर,एक्यूपंक्चर आदि आधुनिक मशीनों द्वारा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परीक्षण एवं जांच कर सैकड़ों मरीजों को लंबित बीमारियों जैसे बीपी,शुगर, ब्लड सर्कुलेशन, कमर,गर्दन एवं घुटनों के दर्द,महिलाओं के रोगों से छुटकारा पाने उपचार किया गया तथा एक निशुल्क जांच उपचार एवं परामर्श केंद्र का उद्घाटन कर गरीब लोगों के कल्याण हेतु समर्पित किया गया।

इस अवसर पर डा अशोक बाबू शर्मा रिटायर्ड एडिशनल डायरेक्टर आयुर्वेद,डा राकेश फौजदार एमडी एक्यूप्रेशर,डा रामवीर सिंह डागुर एमडी एक्यूप्रेशर, डा कपिल फौजदार एमडी एक्यूप्रेशर,जगदीश शर्मा, सालो हेंबोज,टीना चौधरी,सूरज कुमार, करन सिंह मढौनी, मिट्ठू नेताजी,ओमप्रकाश, दीनद याल, साहब सिंह, चरन मांगी, पप्पू,अमरसिंह, कवीश्वर कांत,सर्वेश्वर कांत, बबीता भारतीय, लच्छो,केशमती,जयदेई,राधा एवं सैकड़ों की संख्या में लोग एवं मरीज मौजूद रहे उपचार और जांच कराई साथ ही विजय सिंह भारतीय के जन्मदिन पर बधाई देते हुए भगवान से उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की ऐसे सराहनीय कदम का आभार व्यक्त किया। सभी का पुष्पमाला एवं साफा से सम्मानित किया और मिठाई वितरित की।

« पिछली ख़बर Bharatpur: डॉ. अम्बेडकर जयंती समारोह उपलक्ष्य में स्वच्छिक र... अगली ख़बर » सपोटरा : सड़क से अतिक्रमण हटाने को लेकर ग्रामीणों और ठेकेदा...
Author
संपादक (Editor)

पिन्टू सोनवाल

Pintu Sonwal A News Report Writer At Mission Ki Awaaz.

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें