जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 91 यूनिट रक्त एकत्रित
करौली: हिंडौन उपखंड के सुमन ब्लैड बैंक में रक्तदान हुआ यह रक्तदान कांग्रेस हिंडौन देहात ब्लांक के सोशल मीडिया प्रभारी पुष्पेंद्र गारूवाल के सुपुत्र जय गारूवाल के प्रथम जन्मदिन के अवसर पर सुमन ब्लड बैंक में 91 यूनिट रक्तदान किया गया।
इस अवसर पर केक काटकर लाडले जय गारूवाल का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर सभी रक्त दाताओं के लिए हेलमेट एवं प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर हिंडोन देहात ब्लॉक अध्यक्ष भगत सिंह डागुर ,पूर्व उपसभापति नफीस अहमद, जिला परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह सोलंकी, चिनायटा सरपंच मनोज डागुर एवं क्षेत्रीय संवाददाता अजीम खान चिनायटा ने कहा कि जय गारूवाल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जो महान एवं पुनीत कार्य रक्तदान के रूप में रक्त दाताओं ने किया है उसकी हम तहे दिल से भूरी भूरी प्रशंसा करते हैं क्योंकि रक्तदान महादान होता है जिससे कि कई जानें बचाई जा सकती हैं और इस अवसर पर अतिथियों ने सभी से नियमित अंतराल में रक्तदान करने की अपील की और जय गारूवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर पुष्पेन्द्र गारूवाल, सोनू गारूवाल ,हरेंद्र, मदन मोहन भास्कर,भाग्य सिंह मौर्य, सुरेंद्र मौर्य,हरदयाल बेनीवाल,अशरफ गद्दी पुरा, महिला सुरक्षा रक्तदान समूह के संस्थापक डॉ केशव तोमर,बबलेश,पवन बंशीवाल, सहित काफी संख्या में रक्तदाता उपस्थित रहे।
टिप्पणियां (0)
अपनी राय दें