🕒 22 June 2026, Monday
राजस्थान

हिंडौन से कांग्रेस प्रत्याशी अनीता जाटव ने भरा नामांकन, समर्थकों के साथ रैली निकालकर पहुंची एसडीएम कार्यालय

द्वारा अजीम खान 📅 03 Nov 2023 👁️ 375 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
हिंडौन से कांग्रेस प्रत्याशी अनीता जाटव ने भरा नामांकन, समर्थकों के साथ रैली निकालकर पहुंची एसडीएम कार्यालय

करौली: हिंडौन सिटी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए नामांकन के पांचवें दिन शुक्रवार को दूसरा आवेदन रिटर्निंग अधिकारी के सामने जमा हुआ। कांग्रेस प्रत्याशी अनीता जाटव ने रिटर्निंग अधिकारी के सामने अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।

इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी सुरेश कुमार हरसोलिया के साथ निर्वाचन विभाग की टीम ने नामांकन पत्रों की जांच की कांग्रेस प्रत्याशी अनीता जाटव जुलूस के रूप में करौली जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवराज मीणा सहित कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम कार्यालय परिसर में पहुंची वहीं नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया के दौरान रिटर्निंग अधिकारी के सामने अपने प्रस्तावकों के साथ कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया। जिसमें शिक्षा, आयु, संपत्ति का भी विवरण दिया गया यहां 30 अक्टूबर से शुरू हुए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को दूसरा नामांकन दाखिल हो पाया है। उपखंड कार्यालय पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नजर आए।

« पिछली ख़बर गुलाब बाग वाल्मीकि आश्रम पर वाल्मीकि जयंती का कार्यक्रम हुआ ... अगली ख़बर » सूरौठ: चिनायटा में जाट समाज चौबीसा की आम सभा आज...
Author
संपादक (Editor)

अजीम खान

मिशन की आवाज़ न्यूज़ पोर्टल के पत्रकार और संपादक।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें