🕒 23 June 2026, Tuesday
राजस्थान

Karauli: चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, गांव की जाटव बस्ती में भय का माहौल, हिंडौन में रैली निकाल कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

द्वारा News Room 📅 13 Dec 2023 👁️ 70 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
Karauli: चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, गांव की जाटव बस्ती में भय का माहौल, हिंडौन में रैली निकाल कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Karuali: जिले के हिंडौन उपखंड के गांव बुर्जावाडा (कांचरोली) में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, जाटव समाज के लोगों ने चौपड़ सर्कल से लेकर एसडीएम कार्यालय तक रैली निकालकर एसडीएम के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन । बुर्जावाडा की जाटव समाज के लोगों ने बताया कि बुर्जावाडा के मीणा समान के सभी लोग हमारी जाटव बस्ती में आकर भय फैलाते हैं सभी लोग हाथ में डंडा, कुल्हाड़ी एवं हाथियार लेकर सारी रात जाटव बस्ती में घूमते रहते हैं और पहरा देते है,और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हैं, भद्दी भद्दी गालियां देते हैं और हमारी बहन - बेटिया के खिलाफ गाली गलोच करते हैं। और हमारे खेतों पर जाने की जो पगड्‌दिया है उनको बंद कर रखा हैं जिससे हमारे खेतों एवं घरों पर नहीं जा पा रहे हैं । और जाटव समाज के लोगों को मीणा समाज के लोगों को धमकिया मिल रही है, जिससे गांव में भय का माहौल बना हुआ है। बुर्ज वाडा के जाटव समाज के लोगों ने एसडीएम के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि जाटव समाज के ऊपर किसी भी प्रकार की घटना होती है तो उसका जिम्मेदार शासन प्रशासन होगा।

इस मौके सामांता, हीरालाल, ज्ञान सिंह, शेर सिंह, दिनेश, बनी सिंह, गोविंद, सुनील, संतोष ,गुमान सिंह, पुष्पेंद्र ,भारत, शिव सिंह, महेंद्र ,उदय सिंह, दिलीप, श्यामलाल, सुरेश चंद, सीमा देवी, पूजाबाई , प्यारबाई,नीरज कुमारी, कमलेश कुमारी, लज्जाबाई ,सुमित्रा देवी, बिरमा देवी ,मिथिलेश कुमारी, उगनती देवी, दयावती, शारदा ,गुड्डी देवी सहित सैकड़ो महिला, पुरुषों ने रैली निकाल कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

« पिछली ख़बर हिंडौन सिटी: पंचमुखी हनुमान जी मंदिर पर अन्नकूट प्रसादी वितर... अगली ख़बर » भजन लाल शर्मा राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में 15 दिसंबर क...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें