🕒 27 June 2026, Saturday
राजस्थान

अहमदाबाद विमान हादसे पर भरतपुर जिला कांग्रेस ने व्यक्त किया शोक, कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

द्वारा MD Riyad Doptori 📅 13 Jun 2025 👁️ 42 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
अहमदाबाद विमान हादसे पर भरतपुर जिला कांग्रेस ने व्यक्त किया शोक, कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

अहमदाबाद में गुरुवार को हुए भीषण विमान हादसे में 240 लोगों की असामयिक मृत्यु से देशभर में शोक की लहर है। भरतपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कांग्रेस कार्यालय में एक शोकसभा आयोजित की। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश सूपा और भरतपुर सांसद संजना जाटव ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

शोकसभा में मौजूद वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने हादसे को अत्यंत पीड़ादायक और राष्ट्रव्यापी क्षति बताया। दिनेश सूपा ने कहा कि यह महज एक हादसा नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गहरा भावनात्मक आघात है। उन्होंने कहा कि ऐसे हादसे हमें नागरिक सुरक्षा और विमानन व्यवस्था की समीक्षा की ओर भी इशारा करते हैं।

सभा में साहब सिंह, चुन्नी कप्तान, चंद्रकेश राजावत, जगदीश बंजी, ज्ञानेश शर्मा, रामेश्वर सैनी, श्रीचंद गौड़, रामबाबू धाकड़, मनोज शर्मा, रमेश धावई और राजेंद्र सारस्वत सहित अनेक कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

« पिछली ख़बर भरतपुर में अधिवक्ताओं का आंदोलन 23वें दिन भी जारी, न्यायिक अ... अगली ख़बर » 'संकल्प से सिद्धि' कार्यक्रम के अंतर्गत रारह में किसान संवाद...
Author
संपादक (Editor)

MD Riyad Doptori

Riyad Hossain With over 05 years of experience in the field of journalism, Riyad Hossain heads the editorial operations of Mission Ki Awaaz as a Blogger. Lives from Bangladesh

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें