🕒 02 July 2026, Thursday
मध्य प्रदेश

अनियंत्रित होकर ट्रक मकान में घुसा, एक महिला बच्ची सहित दो की मौत

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 49 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
अनियंत्रित होकर ट्रक मकान में घुसा, एक महिला बच्ची सहित दो की मौत

हिण्डोरिया: पटेरा से दमोह की ओर जा रहा एक सीमेन्ट की बोरियों से लदा ट्रक नगर हिंडोरिया में एक मकान में अनिंत्रित होकर घुस गया! जिसके कारण एक महिला एवं एक बच्ची की मौत हो गई ! पुलिस और स्थानीय लोगों ने सामंजस्य के साथ बड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को 2-2 जेसीबी से लगभग 3 घंटे की भारी मशक्कत के बाद मकान से बाहर निकाला गया! मलवा हटाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

इस सम्बंध मैं थाना प्रभारी टी आई संदीप चौधरी ने बताया कि अपराह्न लगभग 4:30 बजे ट्रक क्रमांक एमपी 15 एच ए 0490 जो कि सीमेंट से लदा हुआ था! जो कि बडी़ तेज रफ्तार से पटेरा से दमोह की ओर जा रहा था ! जो अचानक जमादार तालाब के पास वार्ड नंबर 8 में स्थित स्व.याकूब खान के मकान में अनियंत्रित होकर जा घुसा! जिससे पक्के मकान की दीवार धराशायी हो गई जिसकी चपेट मे आने से वार्ड 08 निवासी 4 वर्षीय आयरा बी पिता बखाउद्दीन् की मौके पर ही मौत हो गई! जबकि सावरा बी उर्फ सब्बो पति कैय्यूम खान उम्र 45 साल को पैर कटने एवं सिर में गंभीर चोट होने के चलते दमोह चिकित्सालय पहुंचाया गया ! जहां उनकी मौत हो गई! पुलिस ने घटना को संज्ञान मे लेकर कार्यवाही शुरु करदी है! ज्ञातव्य हो कि जिस मकान में यह घटना घटी वहां पर एक धार्मिक कार्यक्रम हो रहा था ! जहां पर बड़ी संख्या में मुस्लिम पुरूष ,महिलाएं एवं बच्चे मौजूद थे! समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर मौजूद थी।

इस संबंध में एकता परिषद के पूर्व राज्य समन्वयक सुजात खान ने बताया कि पटेरा से हिण्डोरिया के बीच यह जो भी घटना दुर्घटनाऐं लगातार हो रही है इसमें बाहर से आने वाले ट्रक टोल टेक्स बचाने के चक्कर में इस मार्ग से गुजर रहे हैं ! जिसके चलते पूर्व में भी कई बड़ी घटनाएं नगर मे हो चुकी हैं ! इन ट्रक वालों के पास परमिट कटनी वाया बादकपुर वाया दमोह वाया दमोह वाया बादकपुर, वाया कटनी का होता है! पूर्व में कई बार स्पीड ब्रेकर बनाने के लिए भी मांग की गई ! रफ्तार को नियंत्रित करने के लिए कोई ध्यान नहीं दिया ! संभ्रांत नागरिकों ने शासन प्रशासन से इस दिशा में शीघ्र उचित कदम उठाने की मांग की है साथ ही दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को ज्यादा से ज्यादा मुआवजा राशि देने की भी मांग की है!

« पिछली ख़बर अनुभूति कार्यक्रम के तहत पर्यावरण को कैसे बचाना है, जंगल का ... अगली ख़बर » अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार ने इमलाई हायर सेकेंडरी विद्यालय मे...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें