🕒 02 July 2026, Thursday
मध्य प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार ने इमलाई हायर सेकेंडरी विद्यालय में विद्यार्थियों को सिखाएं मानवता के गुण……

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 59 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार ने इमलाई हायर सेकेंडरी विद्यालय में विद्यार्थियों को सिखाएं मानवता के गुण……

अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन की टीम ने आज ग्राम इमलाई में हायर सेकंडरी विद्यालय जाकर विद्यार्थियों को मानवता के गुण सिखाए, दमोह जिले में संगठन के माध्यम से विद्यालय में जाकर विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर एवं एवं आत्मरक्षा के गुण सिखाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है, इसी कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए इमलाई हाई सेकेंडरी विद्यालय पहुंचकर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन इकाई दमोह की टीम में प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष डॉ प्रेमलता नीलम, राजीव विश्वकर्मा, कार्यकारिणी अध्यक्ष ने दूरभाष पर सभी बच्चों को अपनी शुभकामनाएं भेजी,डॉक्टर रेवा चौधरी, मनोरमा रतले, आराधना राय, रजक, अर्चना राय, राम कुमार पाठक, अनुराग बजाज, डॉ मुकेश तिवारी, ने विद्यार्थियों को जीने की राह एवं शिक्षा की जानकारी दी, डॉ प्रेमलता नीलम ने सभी विद्यार्थियों से कहा कि आप विद्यालय में आकर के अपने उद्देश्य को पूरा करें, आप अध्ययन किस लिए कर रहे हैं यह आपको मालूम होना चाहिए, हमारे पास उद्देश्य हो तभी हम उद्देश को पा सकते हैं उद्देश्य ही विद्यार्थी कभी सफल नहीं हो सकता।

मनोरमा जी ने छात्राओं को समाज में कैसे रहना चाहिए एवं समाज में चल रही बुराइयों से कैसे अपने आप को सुरक्षित रखें इसके गुण सिखाए, राम कुमार पाठक जी ने सभी विद्यार्थियों को गीता के उपदेश देकर मोटिवेट किया, शिक्षिका आराधना राय ने कविता गाकर सभी विद्यार्थियों को हौसले से रहना एवं अच्छे नंबर कैसे लाएं इसकी शिक्षा दी, डॉ मुकेश तिवारी ने सभी विद्यार्थियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के उद्देश्यों से अवगत कराया, विद्यार्थियों को बताया कि आप अपने अभिभावकों को एवं आप स्वयं कोई भी वस्तु बाजार से खरीदते हैं तो बाजार से उसका बिल अवश्य लेवे, अगर वह वस्तु हमें उपयुक्त समझ में नहीं आती तो हम उसको वापस करने में समर्थ होते हैं और साथी हम अपने देश की जाने अनजाने में मदद करते हैं, क्योंकि अगर मिल लिया जाएगा तो वह टेक्स्ट के दायरे में जरूर आएगा जो टेक्स्ट सरकार के पास जाएगा, कार्यक्रम का सफल मंच संचालन, दुबे मैडम ने किया, साथी दुबे मैडम द्वारा स्वागत गीत गाकर समस्त साला को मंत्रमुग्ध कर दिया, इमलाई हायर सेकेंडरी विद्यालय की प्राचार्य अर्चना राय आभार व्यक्त करते हुए अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार को पुनः विद्यालय आने के लिए आमंत्रित किया, साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष डॉ हरीश रजक का भी धन्यवाद दिया, विद्यार्थियों को जीने की कला एवं पढ़ाई में कैसे अब्बल कैसे आये यह शिक्षा देने का आभार जताया, विद्यालय के स्टाफ में राजाराम श्रीवास्तव, पाठक सर, अहिरवार सर, के साथ समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही,

« पिछली ख़बर अनियंत्रित होकर ट्रक मकान में घुसा, एक महिला बच्ची सहित दो क... अगली ख़बर » डॉ. हरिसिंह गौर के जन्म दिवस पर सागर में तीन दिवसीय कार्यक्र...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें