🕒 02 July 2026, Thursday
मध्य प्रदेश

स्वयंसेवी संस्था परिवर्तन हेल्थ एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा इमलाई में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर संपन्न

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 49 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
स्वयंसेवी संस्था परिवर्तन हेल्थ एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा इमलाई में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर संपन्न

दमोह: कलेक्टर एस.कृष्ण चैतन्य द्वारा दिये गये निर्देशानुसार जिला आयुष अधिकारी डॉ राजकुमार पटेल के मार्गदर्शन में जिला आयुष चिकित्सालय दमोह एवं परिवर्तन हेल्थ एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से ग्राम पंचायत इमलाई में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच, सचिव एवं जनपद सदस्य के सहयोग से शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में आर.एम.ओ. डॉ. बृजेश कुलपारिया, ए.एम.ओ. डॉ अनुपमा वर्मा के द्वारा ग्राम वासियों का निशुल्क चिकित्सा परीक्षण किया गया एवं निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।

शिविर में 200 से अधिक मरीजों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया, जिसमें 130 महिलाएं 83 पुरुष और 18 बच्चे शामिल थे। शिविर में विभिन्न प्रकार की बीमारियां जैसे आम बात, संधिवात, बुखार, सर्दी-खांसी, थायराइड, मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप के मरीजों का परीक्षण किया गया एवं निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।

स्वयंसेवी संस्था परिवर्तन हेल्थ एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि हमारी संस्था हर साल इस तरह के शिविर आयोजित करती है संस्था का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें निरोगी काया देना है संस्था का मानना है कि लोगों को सही इलाज नहीं मिल पा रहा है जिसके कारण उन्हें अपनी बीमारियों की और जानकारी प्राप्त नहीं होती है इसलिए संस्था द्वारा गांव गांव में इस तरह के शिविर आयोजित करती है l लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और आयुर्वेदिक के तरफ ले जाना है आगामी समय हमें भी इस तरह की शिविर जारी रहेंगे शिविर में संस्था के सचिव लोकेंद्र दास कोषाध्यक्ष कीर्ति अहिरवाल और सभी पदाधिकारी मौजूद रहेl शिविर में ग्राम पंचायत इमलाई के उपसरपंच एडवोकेट रमेश श्रीवास्तव का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ उन्होंने उन्हें आग्रह किया कि ऐसे कैंप हमारी ग्राम पंचायत में पुनः लगाए जाएं l

« पिछली ख़बर दमोह: ओवरलोड चल रहे ऑटो, हादसे का बन सकते है खतरा... अगली ख़बर » जिले में रीड अलोंग बाय गूगल एप के माध्यम से "बाल दिवस वाचन उ...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें