🕒 02 July 2026, Thursday
मध्य प्रदेश

जिले में रीड अलोंग बाय गूगल एप के माध्यम से "बाल दिवस वाचन उत्सव" मनाया गया

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 69 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
जिले में रीड अलोंग बाय गूगल एप के माध्यम से "बाल दिवस वाचन उत्सव" मनाया गया

दमोह: जिले की प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में 14 नवम्बर बाल दिवस का आयोजन अभिनव तरीके से संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिले में रीड अलोंग बाय गूगल एप के माध्यम से "बाल दिवस वाचन उत्सव" मनाया गया। दमोह ज़िला नीति आयोग द्वारा चिन्हांकित आकांक्षी ज़िलों में सम्मिलित है तथा शासकीय शालाओं में शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार हेतु सतत प्रयास किये जा रहे हैं।

निपुण भारत के लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु ज़िले में नीति आयोग की सहयोगी संस्था पीरामल फॉउंडेशन कार्यरत है, पीरामल एवं गूगल के संयुक्त तत्वाधान में "बुनियादी शिक्षा अभियान" अंतर्गत रीड अलोंग बाय गूगल एप के माध्यम से पढ़ने की शुरुवात की गयी।

इस एप से पठन को बढ़ावा देने की पहल को कलेक्टर एस.कृष्ण चैतन्य द्वारा मार्गदर्शित किया गया था। ज़िला परियोजना समन्वयक पी. के. रैकवार द्वारा समस्त जन शिक्षकों को 14 नवम्बर को इस बाल दिवस वाचन उत्सव को उत्साह पूर्वक मनाने निर्देश जारी किये गए थे। इसी तारतम्य में एप के माध्यम से 5 से 11 आयु वर्ग के बच्चों में रोचक तरीके से पठन कार्य किया जा रहा है। जिले की प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में छात्र-छात्राओं द्वारा गतिविधियां आयोजित की गई। प्रारंभ में प्रार्थना सभा के दौरान छात्रों द्वारा एप के माध्यम से रोचक कहानियों का वाचन किया गया। इस मौके पर बच्चों में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया। कक्षाओं में छात्र-छात्राओं द्वारा कहानियों के वाचन के अतिरिक्त एप में समाहित विविध रोचक गतिविधियों यथा गुब्बारा फोड़ो, उल्टा पुल्टा के माध्यम से खेल-खेल में पठन सम्बन्धी कौशल प्रदर्शित किये।

« पिछली ख़बर स्वयंसेवी संस्था परिवर्तन हेल्थ एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी के द... अगली ख़बर » राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष के द्वारा किया ...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें