🕒 01 July 2026, Wednesday
मध्य प्रदेश

दमोह एसपी ने अपराधियों पर किया इनाम घोषित

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 100 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
दमोह एसपी ने अपराधियों पर किया इनाम घोषित

दमोह: थाना पथरिया अन्तर्गत दिनांक 28 फरवरी 2023 को प्रार्थी राजेन्द्र शुक्ला पिता रामसेवक शुक्ला उस 34 साल निवासी ग्राम हिनौता घाट थाना पथरिया की रिपोर्ट पर आरोपी 1 माखन सींग लोधी 2. उम्मेद सींग लोधी 3. अर्जुन सींग, लोधी 4. जाहर सींग लोधी सभी हिनौता घाट के विरुद्ध थाना पथरिया में अप.क्र. 122/ 2023 धारा 451,294,323, 307.34 ता हि का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण विवेचना में धारा 302 ता.हि. का किया गया है। विवेचना के दौरान प्रार्थी व गवाहान के कथन के आधार पर आरोपी मलखान सींग लोधी 2. प्रहलाद सींग लोधी के नाम का इजाफा किया गया है। प्रकरण के आरोपी अर्जुन सींग लोधी, 2. जाहर सींग लोधी को दि.02.03.2023 को गिरफ्तार किये गये है। शेष आरोपी माखन लोधी पिता मदन, लोधी 2. उम्मेद सौग लोधी पिता लोधी 3. मलखान सींग लोधी पिता मदन सींग लोधी 4 प्रहलाद सिंह लोधी पिता मदन सींग लोधी निवासी ग्राम हिनौता घाट घटना के बाद से फरार है। पुलिस अधीक्षक दमोह द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये तथा फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु प्रकरण में फरार आरोपियों की गिरफ्तार पर निम्नलिखित इनाम उदघोषित किया गया है, इनाम वितरण के संबध में पुलिस अधीक्षक दमोह का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा फरार उदघोषित अपराधी :-

  1. माखन लोधी पिता मदन लोधी निवासी ग्राम हिनौताघाट थाना पथरिया रूपये 10000/- (दस हजार रुपये)
  2. उम्मेद लोधी पिता मदन सींग लोधी निवासी हिनौताघाट थाना पथरिया रूपये 10000/- (दस हजार रुपये)
  3. मलखान पिता मदन सींग लोधी निवासी ग्राम हिनौताघाट थाना पथरिया रूपये 5000/- ( पांच हजार रुपये)
  4. प्रहलाद पिता मदन सींग लोधी निवासी ग्राम हिनौताघाट थाना पथरिया रूपये 5000/- ( पांच हजार रुपये)

« पिछली ख़बर युवा पत्रकार कल्याण संघ का सम्मान समारोह सम्पन्न... अगली ख़बर » महात्मा ज्योतिबा फुले जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई जय...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें