🕒 24 June 2026, Wednesday
उत्तर प्रदेश

UP Government का बड़ा ऐलान, जींस, टी-शर्ट में नहीं दिखेंगे सरकारी स्कूलों और कॉलेजों के शिक्षक, उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

द्वारा Bhupendra Singh Sonwal 📅 15 Jul 2023 👁️ 62 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
UP Government का बड़ा ऐलान, जींस, टी-शर्ट में नहीं दिखेंगे सरकारी स्कूलों और कॉलेजों के शिक्षक, उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश: जिले के सभी सरकारी स्कूलों और कॉलेजों के शिक्षकों को जींस और टी-शर्ट नहीं पहनने की चेतावनी दी गई है, क्योंकि इससे छात्रों पर गलत प्रभाव पड़ सकता है। स्कूलों के जिला निरीक्षक (डीआईओएस) गजेंद्र सिंह ने कहा, मैं स्कूलों के निरीक्षण पर था और कक्षाओं में कुछ शिक्षकों को जींस और टी-शर्ट पहने देखा। मैंने उन्हें इस पहनावे से दूर रहने की चेतावनी दी। अब, मैंने ड्रेस कोड के बारे में सकरुलर भी जारी किया है। सर्कुलर में नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। सिंह ने आगे कहा, यह अनुशासन की बात है। न केवल छात्र और शिक्षक, बल्कि प्रिंसिपल को भी ड्रेस कोड का पालन करना चाहिए। यदि शिक्षक शालीनता से कपड़े पहनते हैं, तो यह छात्रों पर अच्छा प्रभाव डालता है। फिर, छात्र भी अपने शिक्षकों का अनुसरण करेंगे। यह आदेश महिला शिक्षकों पर भी लागू होता है। उन्हें साड़ी या सलवार-कमीज पहनने की जरूरत है। डीआईओएस ने कहा कि यदि कोई निर्देश का पालन नहीं करता है तो उसे विभागीय कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

« पिछली ख़बर Pratapgarh News: बीएसपी के जिला अध्यक्ष चौथी बार बने एडवोकेट... अगली ख़बर » Uttarpradesh: विद्यालय में मिली 51 पेटी शराब की, प्रधानाध्या...
Author
संपादक (Editor)

Bhupendra Singh Sonwal

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल एक प्रखर डिजिटल पत्रकार और भारतीय समाचार मीडिया कंपनी 'मिशन की आवाज' के संस्थापक हैं। वे मुख्य रूप से राजस्थान और देश के अन्य हिस्सों से सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, और नीतिगत मामलों पर तीखी और निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। आंकड़ों की तह तक जाना और जमीनी सच को बेबाकी से पेश करना उनकी विशेषता है। तथ्य-आधारित और स्वतंत्र पत्रकारिता के जरिए वे समाज के हर वर्ग तक सही सूचना पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें