🕒 24 June 2026, Wednesday
उत्तर प्रदेश

Uttarpradesh: विद्यालय में मिली 51 पेटी शराब की, प्रधानाध्यापक निलंबित

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 58 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
Uttarpradesh: विद्यालय में मिली 51 पेटी शराब की, प्रधानाध्यापक निलंबित

उत्तरप्रदेश के कुशीनगर में बिहार की सीमा से लगे गांव के एक विद्यालय में शराब मिली है , पुलिस ने सूचना मिलने पर कार्यवाही की है। बिहार की सीमा से लगे संविलियन विद्यालय मोहन बसडिला मुकुंदपुर में मिली 51 पेटी अंग्रेजी शराब की मिली है। तमकुहीराज पुलिस ने यह कार्यवाही की है।

https://twitter.com/boltaup/status/1582737564272037889?t=9eoTaAn5hmfC8oboVYH7JQ&s=19

अतिरिक्त कमरे में मिली शराब

विद्यालय के अतिरिक्त कमरे में खेलते हुए बच्चों को शराब के गत्ते दिखे जिसकी सूचना पूरे गांव में फ़ैल गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। कुछ ही देर में आबकारी विभाग की टीम के साथ तरयासुजान पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने ताला खुलवाकर कमरे की तलाशी ली तो 51 पेटी अंग्रेजी शराब मिली।
प्रधानाध्यापक जाहिदा बानो का कहना है कि विद्यालय में कुछ नवीन निर्माण कराया गया था तो सामान रखने के लिए उस कक्ष का प्रयोग किया था। कमरे की चाबी ग्राम प्रधान के पास रहती है। इधर ग्राम प्रधान ओमप्रकाश राय का कहना है कि पांच-छह माह पहले स्कूल में काम कराया गया था। तब चाबी मेरे पास थी। अब काम खत्म हो गया है तो चाबी वापस कर दी है।

पुलिस की कार्यवाही

कुशीनगर बीएसए डा. कमलेंद्र कुमार कुशवाह का कहना है " सेवरही क्षेत्र के संविलियन विद्यालय मोहन बसडिला के एक कमरे में 51 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद होने की जानकारी मिली है। प्रधानाध्यापक को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

एएसपी कुशीनगर बाइट

https://twitter.com/kushinagarpol/status/1582685123014582272?t=o-_jcXB6nwjvPy9WZWqaFw&s=19

« पिछली ख़बर UP Government का बड़ा ऐलान, जींस, टी-शर्ट में नहीं दिखेंगे सर... अगली ख़बर » सीएम योगी ने भी किया ऐलान, हिन्दी में होगी मेडिकल और इंजीनिय...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें