🕒 24 June 2026, Wednesday
समाचार

बहुजन शायर सुरेश मेहरा की कविता " राजनीति"

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 30 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
बहुजन शायर सुरेश मेहरा की कविता " राजनीति"

राजनीति

सिर्फ कपड़े साफ होते है दाग बड़े गहरे होते हैं इनके कारदार में

स्थिति वही रहती है बस हालात बदलते हैं मिडिया अखबार में

खुद के बच्चो को धर्म मजहब से दूर रखते हैं नेताओं के बच्चे विदेशो में पढ़ते हैं

आपके बच्चो को धर्म महजब के दंगो में इस्तेमाल किया जाता है आपके जेल में सड़ते है

घाव पर सिर्फ मरहम लगाया जाता है बीमारी की जड़ खत्म नहीं होती है रोग वही रहते हैं

ये सिर्फ पार्टियां तो बदलते हैं नेता तो वही लोग रहते हैं

जब नेता वही लोग रहते हैं तो जख्म वही ,, वही खरोच रहती है

जब नेता ही नही बदलते है तो वही उनकी सोच रहते हैं

जब वही सोच रहती है तो कोर्ट का डंडा और प्रशासन की बंदूक गरीबों पर तनती

सत्ता पूंजीपतियों उच्च जाति के हाथो में होती है

और जब सत्ता पूंजीपतियों उच्च जाति के हाथी में होती हैं तो उनके लिए ही नीतियां बनती है

छोटी छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार किए जाते हैं ये न्याय को जाति के तराजू में तोलते है

और बाबा साहेब ने राजनीतिक आरक्षण दिया है नेता तो हमारे एससी एसटी के भी है पर कुर्सी के लालच में कहां बोलते हैं

जो गरीब मजलूमों इंसानियत मानवता का खून पीती है

बस वही राजनीति है।

शायर सुरेश मेहरा

सुरेश मेहरा Photos

अगली ख़बर » Get Digital Marketing Certificate From Google...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें