🕒 24 June 2026, Wednesday
राजस्थान

सूरौठ पुलिस ने अवैध देशी कट्टा तीन जिन्दा कारतूस सहित दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 67 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
सूरौठ पुलिस ने अवैध देशी कट्टा तीन जिन्दा कारतूस सहित दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

सूरौठ, करौली: जिला पुलिस अधीक्षक नारायण सिंह टोगस द्वारा चलाए जा रहे अवैध परिवहन अवैध शराब, अवैध हथियार,अवैध मादक पदार्थों, चोर, लुटेरे, डकैत नशे के सौदागर स्थाई वारंटी वांछित आरोपी जुआ सट्टा आदि के ख़िलाफ़ धरपकड़ अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश जैफ के निर्देशन में एवं वृत अधिकारी किशोरी लाल के सुपर विजन में टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है सूरौठ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दीपावली के त्यौहार की कानून व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए कानून व्यवस्था को बिगाडने वाले अपराधियों कि धरपकड़ हेतू थाना हाजा पर थानाधिकारी सैयद शरीफ अली ने टीम गठित कर राधाशरण सउनि मय जाब्ता ओमप्रकाश हैडकानि सतीश चंद कानी ,गगन सिंह कानी मय जीप सरकारी चालक भंवरसिंह के वास्ते करने गश्त व लोकल स्पेशल एक्ट कार्रवाई हेतु इलाका थाना रवाना किया गया। राधाशरण सउनि मय जाब्ता के इलाका थाना गश्त कर रहा था।

गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि विजयपुरा की तरफ से एक सफेद रंग की ब्रेजा कार में दो व्यक्ति बैठे हैं जिनके पास अवैध हथियार हो सकते हैं उक्त सूचना पर राधाशरण सउनि मय जाब्ता के धुरसी गांव से पहले विजयपुरा पहुंचा जहां पर नाका बंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान एक ब्रेजा कार आई जिसे रूकवा कर उसमें सवार व्यक्तियों की तलाशी ली तो उनके कब्जे से एक देशी कट्टा तीन जिन्दा कारतूस को जब्त किया गया एवं आरोपी महेंद्र उर्फ डालू पुत्र मनोहरी जाति गुर्जर उम्र 40 साल निवासी जलालपुर थाना सलेमपुर जिला दौसा व कुलदीप पुत्र दिनेश जाति ब्राह्मण उम्र 32 साल निवासी बनवारीपुर थाना श्रीमहावीर जी को गिरफ्तार किया गया है घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार को जब्त किया गया है।

« पिछली ख़बर Sirohi News: सिरोही में बनेगा मिनी सचिवालय, 50 करोड़ मंजूर... अगली ख़बर » राजस्थान पटवार संघ हिंडौन के चुनाव गणपति होटल में हुए संपन्न...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें