🕒 24 June 2026, Wednesday
राजस्थान

Sirohi News: सिरोही में बनेगा मिनी सचिवालय, 50 करोड़ मंजूर

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 52 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
Sirohi News: सिरोही में बनेगा मिनी सचिवालय, 50 करोड़ मंजूर

सिरोही, राजस्थान: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सिरोही जिला मुख्यालय पर मिनी सचिवालय भवन निर्माण के लिए 50 करोड़ रूपए के वित्तीय प्रावधान को मंजूरी दी है। इस भवन के निर्माण से विभिन्न सरकारी विभागों के कार्यालय एक ही छत के नीचे संचालित होंगे जिससे आमजन को राहत मिल सकेगी।

तीन चरणों में मिलेगा बजट

प्रस्ताव के अनुसार, मिनी सचिवालय का निर्माण चरणबद्ध रूप से तीन चरणों में किया जाएगा। इस भवन के लिए प्रथम चरण में वित्तीय वर्ष 2022-23 में 10 करोड़ रूपए, वर्ष 2023-24 में 30 करोड़ रूपए तथा वर्ष 2024-25 में 10 करोड़ रूपए सहित कुल 50 करोड़ रूपए व्यय किए जाएंगे।

इसी क्रम में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 10 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी गई है। उक्त मिनी सचिवालय का निर्माण सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा।
सिरोही में मिनी सचिवालय भवन के निर्माण के संबंध में बजट में घोषणा की गई थी।

« पिछली ख़बर रमसा के द्वारा दी गई बिल्डिंग की डीपीसी में मिलावट का ग्रामी... अगली ख़बर » सूरौठ पुलिस ने अवैध देशी कट्टा तीन जिन्दा कारतूस सहित दो व्य...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें