🕒 24 June 2026, Wednesday
उत्तर प्रदेश

नदी में बांध बनाकर पानी रोक देना, किसानों के लिए बना मुसीबत

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 73 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
नदी में बांध बनाकर पानी रोक देना, किसानों के लिए बना मुसीबत

संत कबीर नगर: यह समस्या उत्तर प्रदेश के जिला संत कबीर नगर के गांव छपिया छितौना का है जहां बारिश अधिक होने के कारण धान के खेतों में 1 से ज्यादा फिट तक पानी भर गया है , और यह पानी हटने का नाम नहीं ले रहा है

नदी में बांध बनाकर रोका गया पानी

खेतों में लगा यह पानी हट चुका होता लेकिन नहीं हटा क्योंकि कुछ लोगों ने मछली के बिजनेस के लिए गांव से सटे अगले गांव टेमा रहमत के पश्चिम हाइवे के पुल के पास जहां नदी मिलती है वहां नदी में बांध बना दिया है, बांध बनाकर पानी को रोक दिया है जिससे पानी का स्थानान्तरण रूक गया है और स्थानीय किसानों के लिए मुसीबत बना हुआ है क्योंकि धान की फसल पक रही है और तैयार भी हो जाएगी जल्द और काटने की तैयारी भी करनी है, चूंकि इस मामले को कहां उठाया जाय जिससे बांध खुलवाया जाय यह बहुत लोगों को नहीं पता, इसलिए इस मामले पर किसान बोलने में अक्षम हैं

किसानों को समस्या यह आ रही है कि अगर यह पानी नहीं हटा तो किसानों को धान की फसल काटने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, कम्बाईन मशीनें खेतों में नहीं चल पाएंगी, जिससे किसानों को बहुत ज्यादा दिक्कतें आ सकती है

किसानों का सुझाव है कि अगर यह बांध खोल दिया जाता तो पानी हट जाता और खेत सूख जाते जिससे दिक्कत खत्म हो जाती

किसानों में इसको लेकर आक्रोश है लेकिन इस समस्या से किसको अवगत कराएं कि बांध खुल जाए और किसानों की समस्या खत्म हो जाए जल्दी ही क्योंकि फसल पकने ही वाली है

अब देखना यह है कि प्रशासन या संबंधित अधिकारी इसको लेकर क्या कदम उठाते हैं, क्या बांध खुलवाया जाएगा या किसानों की समस्या बरकरार रहेगी

अपने जिले की अन्य खबरो को भेजने के लिए हमें Email- agmdheeraj@gmail.com या WhatsApp 7275412217 पर भेजें

« पिछली ख़बर प्लेटलेट्स की जगह चढ़ाया मौसमी का जूस, उपमुख्यमंत्री में दिय... अगली ख़बर » आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को समर्थन...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें