🕒 24 June 2026, Wednesday
उत्तर प्रदेश

प्लेटलेट्स की जगह चढ़ाया मौसमी का जूस, उपमुख्यमंत्री में दिया अस्पताल सीज करने का आदेश

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 58 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
प्लेटलेट्स की जगह चढ़ाया मौसमी का जूस, उपमुख्यमंत्री में दिया अस्पताल सीज करने का आदेश

प्रयागराज ( उत्तरप्रदेश )। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसको सुनकर हर कोई हैरान है कि आखिर कोई ऐसा कैसे कर सकता है?
जानकारी के मुताबिक, यहां डेंगू के एक मरीज को प्लाज्मा की जगह मौसमी का रस चढ़ा दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जो यूपी के एक फर्जी ब्लड बैंक यूनिट का पदार्फाश करता है । इसे वहां के स्थानीय पत्रकार ने शेयर किया है। आपको बतादे कि अनजान लोगों को प्लाज्मा और मौसमी दोनों का रस 'समान' दिखता है।

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1583135941014585356?t=bg1u9Urp1gIF29_WV_8Pqw&s=19

डेंगू मरीज को मौसमी का जूस चढ़ाने के मामले की जांच कर रही पुलिस ने गुरुवार को शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से चार संदिग्ध लोगो को उठाया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। इस मामले में पुलिस छह लोगों की और तलाश में है। बताया जा रहा है कि ये लोग प्लेटलेट्स और प्लाज्मा बेचने वाले गिरोह से संबंधित हैं।
सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के बाद पुलिस ने कई यूनिट प्लेटलेट्स और प्लाज्मा भी बरामद किया है। उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इसको लेकर कार्यवाही करने का आदेश दिया है ।

https://twitter.com/DyCMofficeBP/status/1583084184419332097?t=D9d9wOvPWkfTUgZvuwXibQ&s=19

हफ्ते पहले भी की गई थी कार्यवाही

पुलिस ने 13 अक्तूबर को जार्जटाउन इलाके से रक्त बेचने वाले 12 लोगों को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ में एसआरएन अस्पताल समेत शहर के कई बड़े अस्पतालों में दलालों के खेल का पता चला था। पुलिस उस मामले की जांच कर ही रही थी कि नए गिरोह का पता चल गया।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बुधवार को नगर निगम को डेंगू के नियंत्रण और रोकथाम के लिए उठाए गए कदमों से अवगत कराने का निर्देश दिया था।

« पिछली ख़बर सीएम योगी ने भी किया ऐलान, हिन्दी में होगी मेडिकल और इंजीनिय... अगली ख़बर » नदी में बांध बनाकर पानी रोक देना, किसानों के लिए बना मुसीबत...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें