🕒 30 June 2026, Tuesday
मध्य प्रदेश

नशीले पदार्थो के सेवन के दुष्परिणामों से आमजन को जागरूक करने कलेक्टर ने समस्त विभागों सहित महाविद्यालयों को दिये निर्देश

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 50 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
नशीले पदार्थो के सेवन के दुष्परिणामों से आमजन को जागरूक करने कलेक्टर ने समस्त विभागों सहित महाविद्यालयों को दिये निर्देश

दमोह: संपूर्ण मध्यप्रदेश में नशीले पदार्थो तथा शराब के सेवन के दुष्परिणामों से आमजन को जागरूक करने निरंतर नशामुक्ति अभियान क्रियान्वयन हेतु मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश तथा अभियान की महत्वपूर्ण कार्यवाहियों के विस्तृत दिशा निर्देश जारी किये गये है। इस संबंध में कलेक्टर एस.कृष्ण चैतन्य ने जिले के समस्त विभागों एवं शासकीय/अशासकीय विद्यालयों को निर्धारित समय पर कार्यवाही करने के साथ विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये हैं।

कलेक्टर श्री चैतन्य ने कहा निर्देशों के पालन में नशामुक्त मध्यप्रदेश अंतर्गत पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम की विस्तृत रूप रेखा से आप सभी अवगत है, अत: आपके द्वारा अपने-अपने दायित्वों का समय से पालन कर अयोजन किये गये होगे, जिसका पालन प्रतिवेदन सामाजिक एवं नि:शक्तजन कल्याण कार्यालय में कार्यक्रमों के फोटो, वीडियो नशामुक्ति ऐप पर अपलोड कराते हुये की गई कार्यवाही की एक प्रति अनिवार्य रूप से प्रेषित की जाये, जिससे शासन स्तर पर भेजी जाने वाली जिले की प्रगति से अवगत कराया जा सके, साथ ही माह नवम्बर 2022 के कार्यकमों का आयोजन अनिवार्य रूप से किये जाये एवं की गई कार्यवाही से कार्यालय को समय-समय पर आवश्यक रूप से अवगत कराना सुनिश्चित किया जाये।

« पिछली ख़बर अपर कलेक्टर एवं न्याय निर्णयन अधिकारी नाथूराम गोंड़ ने दो प्र... अगली ख़बर » दमोह: मंडी निरीक्षक को भ्रष्टाचार के मामले में हुई सजा...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें