🕒 30 June 2026, Tuesday
मध्य प्रदेश

अपर कलेक्टर एवं न्याय निर्णयन अधिकारी नाथूराम गोंड़ ने दो प्रकरणों में 15 हजार रूपये की शास्ति की अधिरोपित

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 77 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
अपर कलेक्टर एवं न्याय निर्णयन अधिकारी नाथूराम गोंड़ ने दो प्रकरणों में 15 हजार रूपये की शास्ति की अधिरोपित

राशि जमा नहीं किए जाने पर अधिनियम की धारा 96 के तहत भू राजस्व की बकाया की भांती वसूल की जायेगी

दमोह: अपर कलेक्टर एवं न्याय निर्णयन अधिकारी नाथूराम गोंड़ ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 26 (2) (ii) सहपठित धारा 51 के तहत मिथ्याछाप सामग्री विक्रय का दोषसिद्ध होने के आरोप में 02 आवेदकों पर 15 हजार रुपए की शास्ति अधिरोपित की है।

अपर कलेक्टर एवं न्याय निर्णयन अधिकारी नाथूराम गोंड़ ने वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश अहिरवाल द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन पर अनावेदक प्रेमनारायण चौरसिया आत्मज श्री गोविंद चौरसिया उम्र 52 वर्ष प्रो. प्रेम/पप्पू होटल बहराम टाकीज के सामने दमोह द्वारा मिथ्याछाप दही विक्रय करने का दोषसिद्ध होने पर 10 हजार रूपये तथा दिनेश कुमार मांझी आत्मज श्री रामलाल मांझी उम्र 34 वर्ष मैनेजर बुंदेलखण्ड सहाकरी दुग्ध मर्यादित मिल्क चिलिंग सेंटर दुग्ध शीत केन्द्र पुरानी कलेक्ट्रेट दमोह द्वारा मिथ्याछाप भैंस का दूध के विक्रय करने का दोषसिद्ध होने पर 05 हजार रुपये की शास्ति अधिरोपित की है।

उन्होंने संबंधितो को निर्देशित किया है अधिरोपित शास्ती की राशि एमपी ऑनलाईन के माध्यम से ऑनलाईन चालान द्वारा शीर्ष 0210- चिकित्सा एवं लोक स्वास्थ्य 04 लोक स्वास्थ्य 104 शुल्क एवं दंड आदि 0754 खाद्य एवं औषधि नियंत्रण में जमा कर चालान की एक प्रति अपर कलेक्टर एवं न्याय निर्णयन अधिकारी के न्यायालय में प्रस्तुत की जाए। उन्होंने क्रय की गई सामग्री को अपील अवधि पश्चात विनिष्टीकरण किये जाने हेतु आदेशित किया है। अधिरोपित शास्ति की राशि 15 दिवस में जमा की जाए, नियत अवधि में राशि जमा नहीं किए जाने पर अधिनियम की धारा 96 के तहत भू राजस्व की बकाया की भांती वसूल की जाएगी।

« पिछली ख़बर मॉ तुझे प्रणाम योजना अंतर्गत सागर जिले की 32 युवतियॉ आज भोपा... अगली ख़बर » नशीले पदार्थो के सेवन के दुष्परिणामों से आमजन को जागरूक करने...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें