🕒 02 July 2026, Thursday
मध्य प्रदेश

48 घण्टे के अंदर सागर पुलिस ने किया चैन के लुटेरे को गिरफ्तार

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 51 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
48 घण्टे के अंदर सागर पुलिस ने किया चैन के लुटेरे को गिरफ्तार

मकरोनिया क्षेत्र में हुई थी लूट की वारदात पुलिस अधीक्षक ने दिए थे तुरंत गिरिफ्तारी के आदेश

सागर: फरियादी कशिश सेन पिता श्री बालमुकुन्द सेन उम्र 24 साल निवासी संगम टैंट हऊस के पीछे, सुभाष जैन का किराये का मकान थाना मकरोनिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 18 नवम्बर कों करीबन 7.30 बजे रात्रि को आईसीआईसीआई बैंक से काम खत्म करके अपने घर वापिस आ रही थी तभी एक अज्ञात व्यक्ति करीबन 20-25 वर्ष का सामने से आया और मेरे गले में झपट्टा मारकर सोने की चैन लूटकर ले गया। फरयादिया की रिपोर्ट पर थाना मकरोनिया में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तत्काल सूचना सभी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।

मकरोनिया उपनगरीय क्षेत्र की घनी वस्ती वाले क्षेत्र में लूट जैसी गंभीर घटना को पुलिस अधीक्षक श्री तरुण नायक द्वारा गंभीरता से लेते हुए शीघ्र खुलासा एंव आरोपी की गिरफ्तारी हेतु संबंधित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाहा, नगर पुलिस अधीक्षक मकरोनिया श्रीमति निकिता गोगुलवार के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई।

मामले के खुलासा हेतु गठित की गई टीम द्वारा मकरोनिया क्षेत्र में लगे स्मार्ट सिटी, पुलिस कंट्रोल रूम एवं घटनास्थल के आसपास लगे प्राईवेट कैमरा करीबन 150 की फुटेज देखकर कढी से कढी जोडकर सतत मेहनत एवं लगन से कार्य कर 48 घंटे के अंदर लूट के आरोपी छोटू कुर्मी पिता लाल साहब कुर्मी 22 वर्ष निवासी मोहासा थाना सुरखी जिला सागर को गिरफ्तार किया गया हैं। आरोपी के कब्जे से लूटी गई चैन को बरामद कर जप्त किया गया हैं।

उक्त लूट के खुलासा करने एवं आरोपी को गिरफ्तार करने मे निरी. एम. के. जगेत थाना प्रभारी मकरोनिया, श्री मुकेश जाटव, भानुप्रताप, लवकुश, बृजेश विश्वकर्मा, सागर सीसीटीव्ही कंट्रोल रूम के श्री आर के एस चौहान एवं स्मार्ट सिटी सीसीटीव्ही कंट्रोल रूम के सौरभ कोरी, संदीप त्रिपाठी एवं नगर रक्षा के अंकित नगाईच की विशेष भूमिका रही ।

« पिछली ख़बर डॉ. हरिसिंह गौर के जन्म दिवस पर सागर में तीन दिवसीय कार्यक्र... अगली ख़बर » आम भारतीय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति में किया ग...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें