🕒 02 July 2026, Thursday
मध्य प्रदेश

आम भारतीय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति में किया गया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

द्वारा धीरज कुमार अहिरवाल 📅 15 Jul 2023 👁️ 57 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
आम भारतीय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति में किया गया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

दमोह: आम भारतीय पार्टी जिला दमोह इकाई के द्वारा कलेक्ट्रेट के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गयाl मध्यप्रदेश में शराबबंदी बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य ,खाद बीज, बिजली बिल ,सड़क ,पेयजल प्रदेश में बढ़ते हुए अपराध व महिलाओं पर आए दिन बढ़ते अत्याचार आदि जन समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना एवं ज्ञापन महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन माननीय जिलाधीश महोदय को सौंपाl आम भारतीय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिलावट जी ने बताया कि आगामी वर्ष 2023 में मध्यप्रदेश की जनता इस सरकार को निकल बाहर करेगी l आम भारतीय पार्टी मध्य प्रदेश की जनता की जन हितेषी समस्याओं का समाधान प्रत्येक गांव की चौपाल पर करेगी l अब मध्य प्रदेश की जनता की समस्या भोपाल के वल्लभ भवन पर नहीं प्रत्येक गांव की चौपाल पर होगा।

आम भारतीय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिलावट ने बताया कि मध्य प्रदेश के युवाओं का मार्गदर्शन अब युवाओं नेताओं और युवा सोच के साथ आम भारतीय पार्टी की प्रदेश की कमान युवा नेता एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भवानी शंकर, मोनू सैनी, डायमंड खान, विकास सोनकर युवा नेताओं के नेतृत्व में आगामी चुनाव आम भारतीय पार्टी लड़ेगी पार्टी संगठन का विस्तार प्रत्येक बूथ स्तर पर करेगी इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हाजी नासिर खान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धारा शर्मा राष्ट्रीय महा सचिव सुश्री मीना विनोदिया, प्रदेश उपाध्यक्ष लीलाधर झारिया प्रदेश सचिव प्यारेलाल चौहान जबलपुर शहर अध्यक्ष जितेंद्र पटेल ,मंडला जिला अध्यक्ष शारदा प्रजापति , सिवनी जिला अध्यक्ष आशीष उपाध्याय एवं अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आम भारतीय पार्टी के दमोह जिला अध्यक्ष सादिक खान ने आभार माना एवं बताया जिला इकाई के पदाधिकारी जिला कार्यकारी अध्यक्ष राम कुमार दुबे जिला उपाध्यक्ष नीरज सेन दमोह विधानसभा अध्यक्ष पुरुषोत्तम सेन ,रामअवतार दुबे पथरिया विधानसभा अध्यक्ष उपस्थित रहे इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आम भारतीय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिलावट मध्य प्रदेश कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डायमंड खान प्रदेश अध्यक्ष भवानी शंकर एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उपस्थिति में संपन्न हुआ l

« पिछली ख़बर 48 घण्टे के अंदर सागर पुलिस ने किया चैन के लुटेरे को गिरफ्ता... अगली ख़बर » भारतीय दर्शन की ज्ञान परंपरा पर पी जी कॉलेज में संपन्न हुई द...
Author
संपादक (Editor)

धीरज कुमार अहिरवाल

Dheeraj Kumar Ahirwal Is A Journalist And Madhya Pradesh State Head Of Mission Ki Awaaz.

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें