🕒 30 June 2026, Tuesday
देश

Delhi News: साजिद खान को बिग बॉस से बाहर करने के लिए पत्र लिखने के बाद से लगातार मिल रही हैं रेप की धमकियां- स्वाति मालीवाल का ट्वीट

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 41 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
Delhi News: साजिद खान को बिग बॉस से बाहर करने के लिए पत्र लिखने के बाद से लगातार मिल रही हैं रेप की धमकियां- स्वाति मालीवाल का ट्वीट

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने हाल ही में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखकर फिल्म निर्माता साजिद खान को रियलिटी शो '' बिग बॉस'' से बाहर करने की मांग की है। जिसके चलते मालीवाल को लगातार रेप की धमकियां मिल रही है

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बुधवार को ट्विटर द्वारा आरोप लगाया कि जब से उन्होंने फिल्मकार साजिद खान को रिएलिटी शो 'बिग बॉस' से बाहर निकालने की मांग करने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा है, तब से उन्हें बलात्कार की धमकियां मिल रही हैं। स्वाति मालिवाल ने ट्वीट कर कहा, 'जब से साजिद खान को बिग बॉस से बाहर करने के लिए आईबी मंत्री को चिट्ठी लिखी है, तबसे मुझे इंस्टाग्राम पर रेप की धमकी दी जा रही है। ज़ाहिर है ये हमारा काम रोकना चाहते हैं। दिल्ली पुलिस को शिकायत दे रही हूं। FIR दर्ज करें और जांच करें। जो लोग भी इनके पीछे है उनको अरेस्ट करें!'

https://twitter.com/SwatiJaiHind/status/1580047926260219906?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1580047926260219906%7Ctwgr%5E96a0e6b4e303142fd95222c58578e62b4f5e5713%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=http%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F
हाल ही में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखकर फिल्म निर्माता साजिद खान को रियलिटी शो '' बिग बॉस'' से बाहर करने की मांग की। साजिद खान पर 'मीटू' आंदोलन के दौरान कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।बता दें ''बिग बॉस'' के 16वें सीजन का पहला एपिसोड एक अक्टूबर को टेलीकास्ट किया गया। इस शो को सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाता हैं।

मालीवाल ने सोमवार (10 अक्टूबर) को ट्वीट किया, ''साजिद खान के खिलाफ 10 महिलाओं ने 'मीटू' आंदोलन के दौरान यौन शोषण के आरोप लगाए थे ये सभी शिकायतें साजिद की घिनौनी मानसिकता को दिखाती है।अब ऐसे आदमी को 'बिग बॉस' में जगह दी गयी है जो कि पूरी तरह गलत है। मैंने केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखा है कि साजिद खान को इस कार्यक्रम से हटवाएं।

महिला आयोग अध्यक्ष ने मंत्री ठाकुर को लिखे पत्र में कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि साजिद खान ''बिग बॉस'' के नए संस्करण में प्रतिभागी के तौर पर हिस्सा ले रहे हैं। मालीवाल ने कहा, ''उनके खिलाफ की गई शिकायतों से लगता है कि खान लंबे समय से यौन हमलावर रहे हैं। स्पष्ट है कि साजिद खान जैसे यौन उत्पीड़न करने वाले को प्राइम टाइम के कार्यक्रम में शामिल करना अनुचित है, जिसे बड़े और बच्चे देखते हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि यह उन्हें उनकी गलतियों पर पर्दा डालने का मौका देने और भारतीय दर्शकों के सामने उन्हें दोबारा पेश करने की कोशिश है।''

« पिछली ख़बर बिन पिता के उदास हुए अखिलेश यादव : लिखा पहली बार लगा बिन सूर... अगली ख़बर » Mulayam Singh Yadav: मुलायम सिंह यादव को मिले ‘भारत रत्न’, ...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें