🕒 01 July 2026, Wednesday
देश

राज्य मंत्री गेदर की अगुवाई, भारत जोड़ों यात्रा का भव्य स्वागत

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 78 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
राज्य मंत्री गेदर की अगुवाई, भारत जोड़ों यात्रा का भव्य स्वागत

Bharat Jodo Yatra: अखिल भारतीय कुंभकार प्रजापति छात्रावास दौसा के मुख्य द्वार पर शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री श्री डूंगर राम गेदर द्वारा भारत जोडो यात्रा हेतु स्वागत कार्यक्रम रखा गया। स्वागत कार्यक्रम में स्थानीय प्रजापति समाज के युवाओं, महिलाओं सहित सैकडों गणमाननीय सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा श्री राहुल गांधी सहित भारत जोडो यात्रा में शामिल हजारों यात्रीयों का फूल बरसाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। भारत जोडो यात्रा 7 सितम्बर 2022 को कन्याकुमारी से शुरू होकर 3570 किमी. लंबी, 150 दिन चलकर इस पदयात्रा का समापन श्रीनगर में होगा। या़त्रा ने लगातार चलते हुए आज 100वां दिन पूरा किया है। इस यात्रा का मकसद सत्य और अहिंसा के रास्ते संघर्ष करते हुए भारत को जोडना एवं देश में गरीबी, महंगाई एवं बेरोजगारी जैसे कई जमीनी मुद्धों को यात्रा के माध्यम से उठाया जाना है।

इस दौरान श्री राहुल गांधी द्वारा झण्डे एवं बैनर लेकर स्वागत कर रहे सैकडों प्रजापति समाज के कार्यकर्ताओं का हाथ जोडकर अभिवादन स्वीकार किया गया। प्रजापति छात्रावास पर भारत जोडो यात्रा के आज के स्वागत कार्यक्रम में छात्रावास समिति अध्यक्ष श्री रमेश प्रजापति, श्री अमर सिंह प्रजापति, श्री जगदीश पोटर एवं श्री सूरज प्रजापति सहित सैकडों प्रजापति समाज के लोग शामिल हुए।

« पिछली ख़बर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को इंटर डिस्कॉम स्थानांतरण नीति... अगली ख़बर » हाई कोर्ट जयपुर से मनु की मूर्ति को हटाए जाने बाबत रजिस्ट्रा...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें