🕒 01 July 2026, Wednesday
देश

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को इंटर डिस्कॉम स्थानांतरण नीति बनाने को लेकर ज्ञापन देंकर इन्टर डिस्कॉम की मांग को उठाया

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 52 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को इंटर डिस्कॉम स्थानांतरण नीति बनाने को लेकर ज्ञापन देंकर इन्टर डिस्कॉम की मांग को उठाया

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मीणा हाईकोर्ट में संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष रामकेश मीणा द्वारा बिजली विभाग में इंटर डिस्कॉम स्थानांतरण नीति बनाए जाने को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। प्रदेशाध्यक्ष रामकेश मीणा ने बताया की पूर्व में भी भाजपा सरकार द्वारा लाडनू उपखंड को जोधपुर डिस्कॉम से अजमेर डिस्कॉम में मर्ज किया गया तब लाडनूं उपखंड में कार्यरत विधुत कार्मिकों को विकल्प पत्र के माध्यम में अजमेर डिस्कॉम में सम्मिलित किया गया। प्रदेशाध्यक्ष मीणा के अनुसार जब किसी उपखंड को सरकार मर्ज कर सकती है तो हजारों बिजली कर्मियों के हितों को ध्यान में रखकर तीनों डिस्कॉम को भी मर्ज कर सकती है या फिर तीनो डिस्कॉम में कार्यरत कार्मिकों को इंटर डिस्कॉम स्थानांतरण नीति के माध्यम से मानसिक तनाव से छुटकारा दे सकती है। इंटर डिस्कॉम स्थानांतरण नीति बनाए जाने के पक्ष में सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे जनप्रतिनिधियों द्वारा भी मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखे गए है और साथ ही विधानसभा में भी इंटर डिस्कॉम स्थानांतरण नीति बनाए जाने की मांग उठाई है। गौरतलब है की वर्ष 2000 में घाटें का हवाला देकर ऐक्सप्रिमेंट के तौर पर RSEB को तोड़कर उस समय पांच भागों में बांटा गया था। 20 वर्षो के अनुबंध के आधार पर सरकार ने डिस्कॉम बनाए थे जिसे समाप्त हुए 2 वर्ष हो चुके है लेकिन आज भी डिस्कॉम उसी अनुबंध के आधार पर चलाए जा रहे है, जो की बिजली कर्मियों और आमजन के साथ किसी धोखे से कम नहीं है।

प्रदेशाध्यक्ष रामकेश मीणा ने बताया की इंटर डिस्कॉम स्थानांतरण नीति बनाए जाने से लगभग पन्द्रह हजार से भी अधिक कार्मिकों को लाभ मिलेगा और इसमें सरकार पर किसी भी प्रकार का वित्तीय भार भी नही आएगा बल्कि यह नीति बनाए जाने से कार्मिकों की कार्य क्षमता में वृद्धि होने के साथ कार्मिक अनावश्यक झेल रहे मानसिक तनाव से मुक्त रहकर बेहतरीन निगम सेवा कर सकेंगे। इस दौरान संघर्ष समिति के सैंकडों भी वहा मौजूद थे।

« पिछली ख़बर नौसेना डॉकयार्ड में पी15बी स्टेल्थ गाइडेड प्रेक्षपास्त्र विध... अगली ख़बर » राज्य मंत्री गेदर की अगुवाई, भारत जोड़ों यात्रा का भव्य स्वा...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें