🕒 02 July 2026, Thursday
देश

Narendra Modi: पीएम मोदी अयोध्या के दीपोत्सव कार्यक्रम में करेंगे शिरकत,14 लाख दिए जलाने का लक्ष्य

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 46 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
Narendra Modi: पीएम मोदी अयोध्या के दीपोत्सव कार्यक्रम में करेंगे शिरकत,14 लाख दिए जलाने का लक्ष्य

सूत्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपावली से एक दिन पहले छोटी दिवाली पर अयोध्या में पहुंच कर राम मंदिर में पूजा पाठ करने की उम्मीद जताई जा रही है। कुछ आधिकारिक सूत्रों ने बताया है की पीएम मोदी रविवार शाम को अयोध्या मंदिर के अपने दौरे के दौरान, वह 'दीपोत्सव' और 'आरती' समारोह में भी शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा अयोध्या में चल रहे राम मंदिर के निर्माण का निरीक्षण भी कर सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी सरयू नदी के तट पर ग्रीन लाइट और डिजिटल आतिशबाजी भी देखेंगे। और अयोध्यावासियों के साथ जस्न मनाने का काम करेंगे। राम मन्दिर के चल रहे निर्माण का भी करेंगे निरीक्षण।

14 लाख दिए जलाने का लक्ष्य

यूपी के अयोध्या में हर साल आयोजित होने वाला दीपावली पर 'दीपोत्सव' कार्यक्रम बीते साल की तरह इस साल भी भव्य तरीके से मनाने की तैयारी पूरी हो रही है। अयोध्या पुलिस प्रशासन ने छठे दीपोत्सव समारोह के लिए मंदिर शहर में मेगा सांस्कृतिक गतिविधियों की योजना बनाई है। अयोध्या में 'दीपोत्सव' कार्यक्रम 21 अक्टूबर से रामलीला के साथ शुरू होगा जिसका मंचन रूस, मलेशिया, श्रीलंका और फिजी के बड़े बड़े कलाकार करेंगे। तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव अक्टूबर 23 को दिवाली की पूर्व संध्या को समाप्त हो जायेगा। हालाकि इस विशेष अवसर पर अयोध्या पुलिस प्रशासन ने सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी घाट पर 14 लाख दीये को जलाने का एक बड़ा लक्ष्य रखा है।

« पिछली ख़बर New CJI: जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के नाम पर लगाई राष्ट्रपति ने... अगली ख़बर » Kedarnath Helicopter Crashed: केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश,...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें