🕒 02 July 2026, Thursday
देश

Kedarnath Helicopter Crashed: केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 7 लोगों की मौत

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 80 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
Kedarnath Helicopter Crashed: केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 7 लोगों की मौत

Helicopter Crash: उत्तराखंड में केदारनाथ से दर्शन कर के श्रद्धालुओं को लेकर लौट रहा प्राइवेट कंपनी का हेलिकॉप्टर मंगलवार दोपहर को घाटी में हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में पायलट समेत 7 लोगों की मौत होने की खबर आ रही है। मृतकों में तमिलनाडु और गुजरात के 3-3 श्रद्धालु भी हैं। हेलिकॉप्टर क्रैश होने की वजह खराब मौसम और कोहरे की धुंध को बताया जा रहा है।

https://twitter.com/ANI/status/1582262625114546177?t=C9l3EGY2Q8YNxDryPbELDA&s=19

उत्तराखंड के DGP अशोक कुमार ने बताया है कि आर्यन एविएशन कंपनी का बेल-407 हेलिकॉप्टर केदारनाथ से दो किलोमीटर दूर दुर्घटना ग्रस्त हुआ। ऐसा लगता है कि ज्यादा कोहरे की धुंध होने के कारण विजिबिलिटी कम थी और इसी वजह के चलते हेलिकॉप्टर घाटी में किसी चीज से टकरा गया। इसके बाद हेलिकॉप्टर में आग लग गई। हेलिकॉप्टर के पायलट 57 वर्षीय अनिल सिंह उड़ा रहे थे, जो महाराष्ट्र के रहने वाले थे। NDRF और राज्य की आपदा प्रबंधन टीमों ने शवों को निकालकर हेलिपैड तक पहुंचाया। उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर क्रैश होने के बाद हेली कंपनियों पर सवाल उठने लगे हैं। इन पर डीजीसीए और एनजीटी के मानकों की अनदेखी करने के आरोप लगते रहे हैं।

कंपनियों पर उठ रहे सवाल

उत्तराखंड में केदारनाथ के पास से हेलिकॉप्टर गुप्तकाशी के लिए जैसे ही उड़ान भरा। तुरंत उसके बाद गरुड़ चट्टी के पास घाटी में लोगों को तेज आवाज सुनाई देती है और हेलिकॉप्टर में आग लग गई। और हेलिकॉप्टर नीचे ज़मीन पर गिर गया। कई प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि वहां रह-रह कर बारिश हो रही थी। और कोहरे की धुंध थी। इससे सवाल उठ रहे हैं कि अगर केदारनाथ में मौसम खराब था तो हेलिकॉप्टर को उड़ने की अनुमति किसने दी। विमान सेवाओं के नियामक डीजीसीए और विमान हादसों के जांच ब्यूरो AAIB ने हादसे की पड़ताल करेगी।उत्तराखंड सरकार ने भी मैजिस्ट्रेट जांच के तत्काल आदेश दे दिए हैं। विमान मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी कहा है। कि हमारा मंत्रालय स्थिति की निगरानी कर रहा है।

राष्ट्रपति समेत कई अन्य नेताओं ने भी दुःख व्यक्त किया

उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर क्रैश होने की खबर सुनकर लोगो दुखित है। राष्ट्रपति समेत कई अन्य नेताओं ने भी अपना दुःख व्यक्त किया और जांच कराने की मांग किया।

« पिछली ख़बर Narendra Modi: पीएम मोदी अयोध्या के दीपोत्सव कार्यक्रम में क... अगली ख़बर » Jammu and Kashmir: सुरक्षाबलों ने किया IED बरामद, कुपवाड़ा ...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें