🕒 19 June 2026, Friday
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर घमासान, शिदें खेमें के 22 MLA थाम सकते है भाजपा का दामन

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 162 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर घमासान, शिदें खेमें के 22 MLA थाम सकते है भाजपा का दामन

Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (Shiv Sena) ने रविवार को अपने मुखपत्र सामना में दावा किया कि शिवसेना के 40 में से 22 बागी विधायक जल्द ही बीजेपी में शामिल हो जाएंगे। अपने साप्ताहिक कॉलम में पार्टी ने यह भी दावा कि एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री के रूप में बीजेपी ने एक अस्थायी व्यवस्था को जन्म दिया है. इसी के साथ ‘रोकठोक’ कॉलम में कहा गया है, “अब सभी समझ गए हैं कि उनकी (शिंदे) मुख्यमंत्री की वर्दी कभी भी उतार दी जाएगी।

शिंदे समूह के कम से कम 22 विधायक नाराज हैं

सामना के कॉलम में उद्धव ठाकरे की पार्टी की ओर से कहा गया, “शिंदे गुट का महाराष्ट्र की ग्राम पंचायत और सरपंच चुनाव में सफलता का दावा झूठा है. शिंदे समूह के कम से कम 22 विधायक नाराज हैं. यह स्पष्ट प्रतीत होता है कि इन विधायकों में से अधिकांश का बीजेपी में विलय हो जाएगा. शिंदे के कार्यों से महाराष्ट्र को बहुत नुकसान हुआ है और राज्य उन्हें माफ नहीं करेगा और बीजेपी शिंदे को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करती रहेगी.”

देवेंद्र फडणवीस हर जगह नजर आते हैं

कहा गया है, “धारावी के पुनर्विकास का पूरा श्रेय फडणवीस को जाता है. राज्य के मुख्यमंत्री इस महत्वपूर्ण परियोजना की घोषणा में कहीं नहीं हैं.” इसी बीच अब ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि एक वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण सहित कांग्रेस के कुछ विधायकों के बीजेपी में शामिल होने की संभावना है. हालांकि जब कांग्रेस से पूछा गया तो उन्होंने इसका खंडन करते हुए कहा कि “यह सिर्फ एक निराधार अफवाह है।

« पिछली ख़बर CM योगी ने वनटांगियों के साथ मनाई दिवाली, 80 करोड़ रुपये के ... अगली ख़बर » लिसिप्रिया कर रही थी फेसबुक लाइव, चोर मोबाइल ले भागे...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें