🕒 25 June 2026, Thursday
राजनीति

Fact Check: दशहरा के मौके पर सीएम केजरीवाल ने उल्टे धनुष बाण से रावण को जलाने की कोशिश की

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 72 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
Fact Check: दशहरा के मौके पर सीएम केजरीवाल ने उल्टे धनुष बाण से रावण को जलाने की कोशिश की

सोशल मीडिया पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की तस्वीर को लेकर किया जा रहा कि वह उलटा धनुष-बाण पकड़े हुए है मिशन की आवाज़ की पड़ताल में हमने पाया कि सोशल मीडिया पर अरविंद केजरीवाल की तस्वीर गलत दावे के साथ शेयर की जा रही है हमने पाया की तस्वीर एडिटेड है। असली तस्वीर में अरविंद केजरीवाल ने सही तरीके से धनुष-बाण को पकड़ा हुआ है।

दावा : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है। फोटो में वो उलटा धनुष-बाण पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। फोटो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि दशहरा के मौके पर सीएम केजरीवाल ने उल्टे धनुष-बाण से रावण को जलाने की कोशिश की।

एक ट्विटर यूजर रितिका ( @Im_Ritikaa ) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है " देश का दुर्भाग्य है कि तीर चला नहीं वरना देश का कल्याण भी हो जाता और लवणासुर अपनी मौत का खुद जिम्मेदार होता "

https://twitter.com/Im_Ritikaa/status/1580181158650073090?t=ikt4H4k2O_DK-MKwJ5FZ3A&s=19

एक फेसबुक यूजर अल्पना कुलश्रेष्ठ ने वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “देश का दुर्भाग्य कि तीर चला नहीं वरना कल्याण हो जाता। अफसोस, कि तीर चला नही है। हम तीर की कड़ी निन्दा करते हैं। उसे चलना ही चाहिए था। इतिहास मे पहली बार ऐसा हो रहा है की एक रावण, दूसरे रावण को तीर मार रहा है।”

अल्पना कुलश्रेष्ठ फेसबुक स्क्रीन शॉट

सोशल मीडिया पर अन्य यूजर इस पोस्ट से मिलते-जुलते दावों को शेयर कर रहे हैं।

पड़ताल : वायरल तस्वीर की सच्चाई जानने के लिए हमने फोटो को गूगल रिवर्स इमेज के जरिए सर्च किया। तो अन्य न्यूज वेबसाइट पर हमें यह खबर के साथ मिला। रिपोर्ट को 5 अक्टूबर 2022 को प्रकाशित किया गया है। खबर में दी गई जानकारी के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल दिल्ली के लाल किले में आयोजित लव-कुश रामलीला के दशहरा उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे थे। पड़ताल के दौरान हमें वायरल पोस्ट से जुड़ा एक वीडियो अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर मिला। वीडियो को 5 अक्टूबर 2022 को शेयर किया गया था। वीडियो में एक मिनट 48 सेकेंड पर अरविंद केजरीवाल को सही तरीके से धनुष-बाण पकड़े हुए देखा जा सकता है।

https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1577685944882573312?t=D_z-gQDzYOMePWOTz2uF5A&s=19

इसकी पड़ताल के लिए हमने आम आदमी पार्टी के यूट्यूब चैनल को खंगाला तो हमे यह वीडियो आम आदमी पार्टी (आप) के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया हुआ मिला। वीडियो को 5 अक्टूबर, 2022 को शेयर किया गया था। वीडियो को पूरा देखने पर हमने पाया कि अरविंद केजरीवाल ने धनुष-बाण को सही तरीके से ही पकड़ा था। वीडियो में 44:01 मिनट से 45:14 तक केजरीवाल को रावण के पुतले पर निशाना लगाते हुए देखा जा सकता है।

https://youtu.be/i9cdmfLnbCQ

दोनों तस्वीरों के बीच के अंतर को नीचे आप साफ तौर पर देख सकते हैं।

वायरल फोटो और पड़ताल फोटो

निष्कर्ष: मिशन की आवाज़ की पड़ताल में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की तस्वीर को लेकर किया जा रहा दावा गलत साबित हुआ। उलटा धनुष-बाण पकड़े पकड़े हुए अरविंद केजरीवाल की तस्वीर एडिटेड है। असली तस्वीर में अरविंद केजरीवाल ने सही तरीके से धनुष-बाण को पकड़ा हुआ है। तस्वीर को एडिट कर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

« पिछली ख़बर राजस्थान में सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी AAP, जनता का ... अगली ख़बर » Himachal Gujrat Election: हिमाचल-गुजरात विधानसभा चुनाव की जा...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें