🕒 25 June 2026, Thursday
राजनीति

राजस्थान में सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी AAP, जनता का मन लेने पहुंचे आप विधायक

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 103 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
राजस्थान में सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी AAP, जनता का मन लेने पहुंचे आप विधायक

अगले साल होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी भी तैयारियों में जुट गई है। पार्टी नेताओ के लगातार हो रहे जयपुर दौरे और नए सदस्यों को जोड़ने के लिए AAP का सदस्यता अभियान इस बात का संदेश दे रहा है।

आप विधायक शिवचरण गोयल ने बताया कि पार्टी राजस्थान में अरविंद केजरीवाल दिल्ली जैसा लाभार्थी मॉडल लागू करेंगे। इस मॉडल के तहत बिजली-स्कूल जैसी मूलभूत सर्विसेज फ्री होंगी। गुजरात चुनाव निपटते ही पार्टी का पूरा फोकस राजस्थान राज्य पर होगा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री दिल्ली सरकार अरविंद केजरीवाल ने पूरे राजस्थान में आम आदमी पार्टी की हवा का जायजा लेने अपने कुछ करीबी और विश्वसनीय विधायकों को राजस्थान भेजा है। इनमें दिल्ली की मोती नगर विधानसभा सीट से आप विधायक शिवचरण गोयल भी हैं। गोयल ने कहा कि राज्य की सभी 200 सीटों पर उम्मीदवार उतारे जाएंगे। 2023 के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल सबसे बड़े स्टार प्रचारक होंगे। साथ में पंजाब CM भगवंत मान भी यहां चुनावी सभाएं करेंगे। जल्द ही जयपुर में केजरीवाल बड़ी सभा कर चुनावी अभियान का शुभारंभ करेंगे।

राजस्थान से ही होगा CM फेस- शिवचरण गोयल

राजस्थान में CM फेस प्रदेश का ही होगा। पार्टी ने प्रदेश में संगठन का स्ट्रक्चर बनाने का काम तेज कर दिया है। साथ ही मेंबरशिप ड्राइव तेजी से बढ़ाने के लिए फोन पर मिस्ड कॉल से सदस्य भी बनाए जा रहे हैं। पंजाब की तर्ज राजस्थान में भी चुनाव से पहले बड़ा सर्वे करवाया जाएगा।

राजस्थान में AAP ने दी जनसंपर्क अभियान को धार, ढोल नगाड़ों के साथ गांव की गलियों में घूमे कार्यकर्ता जिन कैंडिडेट के जीतने के अच्छे चांस होंगे और अच्छी छवि होगी, उन्हें चुनाव लड़ाया जाएगा। उम्मीदवार जनता की पसंद के ही होंगे। पहले एक बेसिक सर्वे होगा। फिर चुनाव के नजदीक कैंडिडेट्स का सर्वे होगा। राजस्थान में शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधायों को मजबूत किया जाएगा। महिलाओं को सुरक्षा, बुजुर्गों को पेंशन समेत सभी सुविधाएं बेहतर होंगी।

« पिछली ख़बर सियासी संकट के बाद विधायको को खुश रखने के लिए गहलोत का मास्ट... अगली ख़बर » Fact Check: दशहरा के मौके पर सीएम केजरीवाल ने उल्टे धनुष बाण...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें