🕒 24 June 2026, Wednesday
देश

PFI नेताओं के खिलाफ 12 राज्यों मे NIA और ED की बड़ी कार्यवाही, 24 घंटे मे 100 से अधिक सदस्य गिरफ्तार

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 46 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
PFI नेताओं के खिलाफ 12 राज्यों मे NIA और ED की बड़ी कार्यवाही, 24 घंटे मे 100 से अधिक सदस्य गिरफ्तार

NIA के अधिकारी डिंडीगुल ज़िले में पीएफआई के कार्यालय पर छापेमारी कर रहे हैं। PFI के 50 से ज्यादा सदस्य NIA की छापेमारी के खिलाफ पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। देशभर में PFI नेताओं के खिलाफ बड़ा एक्शन, NIA व ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, 100 से अधिक सदस्य गिरफ्तार
New Dehli: टेरर फंडिंग और Camp चलाने के मामले में देशभर में Popular Front of India के खिलाफ बड़ी कार्यवाही हो रही है। देश के 10 राज्यों में NIA और ED की टीम ने Popular Front of India के स्टेट से लेकर जिला स्तर के नेताओं के घरों पर छापेमारी की है और उसके करीब 100 से अधिक सदस्यों को गिरफ्तार किया है। NIA और ED की रडार पर Popular Front of India के चेयरमैन OMA सलाम भी हैं। जिनके घर पर आधी रात को छापेमारी की गई।

NIA ने 18 सितंबर को 23 जगहों पर की बड़ी छापेमारी

NIA ने 18 सितंबर को आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में 23 जगहों पर छापेमारी की, जहां कराटे प्रशिक्षण केंद्र के नाम पर प्रतिबंधित संगठन PFI के ट्रेनिंग कैंप चलाए जा रहे, NIA ने निजामाबाद, कुरनूल, गुंटूर और नेल्लोर जिले में छापेमारी की, सूत्रों के अनुसार, इन जगहों पर आतंकी गतिविधियों के संचालन की जानकारी मिली थी।

https://twitter.com/ANI/status/1572761683562737664?s=20&t=0mwX8U5LYUBQieF3E2NR9g

NIA ने इस महीने की शुरुआत में भी PFI मामले में तेलंगाना और आंध्रप्रदेश में 40 स्थानों पर छापेमारी की और चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एजेंसी ने तब तेलंगाना में निजामाबाद जिले के अब्दुल खादर और 26 अन्य व्यक्तियों से संबंधित मामले में  तेलंगाना में 38 स्थानों और आंध्र प्रदेश में दो स्थानों पर तलाशी ली थी।

https://twitter.com/ANI/status/1572768156510171136?s=20&t=Ww-TYnot2VYydNbcJ87snw

NIA और ED की छापेमारी पर PFI ने एक बयान जारी कर कहा कि PFI के राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय नेताओं के घरों पर छापेमारी हो रही है। राज्य समिति के कार्यालयों पर भी छापेमारी की जा रही है। हम असहमति की आवाज को दबाने के लिए एजेंसियों का इस्तेमाल करने के फासीवादी शासन के कदमों का कड़ा विरोध करते हैं।

अब तक सौ से अधिक PFI के लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, यह NIA और ED की PFI पर बड़ी छापेमारी है।

« पिछली ख़बर Driving Licence के लिए अब नही देना होगा Test?... अगली ख़बर » Hariyana News: 21 घंटे बाद किसानों ने खोला कुरुक्षेत्र में ज...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें