🕒 24 June 2026, Wednesday
देश

Hariyana News: 21 घंटे बाद किसानों ने खोला कुरुक्षेत्र में जीटी रोड का जाम, हरियाणा सरकार ने मांगे मानीं

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 56 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
Hariyana News: 21 घंटे बाद किसानों ने खोला कुरुक्षेत्र में जीटी रोड का जाम, हरियाणा सरकार ने मांगे मानीं

बड़ी खबर: किसानों ने कुरुक्षेत्र के शाहाबाद के पास दिल्‍ली चंडीगढ़ नेशनल हाईवे का जाम जो दो दिन से लगा रखा था उसे खोल दिया है। दो दिन से लगातार सरकार से वार्तालाप चलीं लेकिन वो विफल रहीं अंत मे शनिवार की सुबह मे पहले दौर की वार्तालाप के बाद किसान संतुष्ट हुए क्योकि सरकार ने उनकी बातें मान ली।

किसानों ने धान की जल्दी खरीद की मांग को लेकर कुरुक्षेत्र के पास विरोध प्रदर्शन करते हुए जीटी रोड को जाम कर दिया था। लेकिन अभी, हरियाणा सरकार ने उनकी जो मांग थी उसे मान लिया है, जिसके बाद किसान हाईवे से हटने को तैयार हो गए हैं। कानून और व्यवस्था को लेकर सरकार ने किसानों से बातचीत की। जीटी रोड जाम होने की वजह से करीब 21 घंटे तक यातायात वाहन वहाँ पर बंद रहे।

ट्राफिक की वजह से वाहनों का बदला रास्ता

प्रशासन ने किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए वाहनों के रास्ते को भी बदल दिया था जिससे वाहनों को कोई परेशानी नहीं हो। दिल्ली-अंबाला नेशनल हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया था। किसान अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए थे। किसान सरकारी धान खरीद न होने से नाराज थे। किसान धरने पर बैठने के बाद हटने को तैयार ही नहीं थे अंत मे हरियाणा सरकार ने किसानों की बात को माना और किसान रोड से हटने को तैयार भी हो गए।

सुबह पहली वार्ता के बाद ही खुला जाम

हरियाणा सरकार के साथ सहमति बनने के बाद किसान 10 बजे के लगभग जाम खोलने को तैयार हो गए, और अपना सामान इकट्ठा करना शुरू कर दिया। किसानों द्वारा जाम खोलने के आह्वान पर दो दिन से लगातार ड्यूटि दे रहे प्रशासनिक अधिकारियों को बड़ी राहत मिली है।

« पिछली ख़बर PFI नेताओं के खिलाफ 12 राज्यों मे NIA और ED की बड़ी कार्यवाही... अगली ख़बर » Big News: भारत और चीन की तरह, इस क्षेत्र मे भारत-पाकिस्तान ए...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें