🕒 24 June 2026, Wednesday
राजनीति

मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने कहा जोधपुर जाकर गजेंद्र सिंह शेखावत को जवाब दूंगा

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 46 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने कहा जोधपुर जाकर गजेंद्र सिंह शेखावत को जवाब दूंगा

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गुढ़ा को कहा था भरतपुरी लोटा

मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने कहा जोधपुर जाकर केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जवाब दूंगा
सितंबर में हुए कांग्रेस की सियासी ड्रामे के बाद से ही राजेंद्र सिंह गुढ़ा अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में है , सियासी ड्रामे के बीच गुढ़ा ने आज तक , फर्स्ट इंडिया सहित कई न्यूज़ चैनलों पर बात करते हुए मंत्री शांति धारीवाल , मुख्यमंत्री गहलोत सहित अन्य नेताओं निशाना साधा था ।

लेकिन इसी बीच भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भरतपुर दौरा करके राजेंद्र सिंह गुढा को भरतपुर लोढा कहा , मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि राजेंद्र सिंह गुढ़ा के हालात भरतपुरी बिना पेंदे के लोटे तरह हो गए है , शेखावत ने कहा कि जैसे बिना पेंदे का लोटा किस तरफ गिर जाएगा कुछ कहा नहीं जा सकता उसी तरह अब राजेंद्र गुढ़ा किसके पक्ष में रहेंगे और किसके विरोध में बोलेंगे , कुछ नहीं कहा जा सकता।

लेकिन मंत्री गुढ़ा ने भी इसके जवाब में कहा कि मैंने हमेशा शेखावत को अपना बड़ा भाई मानते हुए कभी उनके विरोध में नहीं बोला यहां तक कि लोकसभा चुनाव 2019 में उन्होंने गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ जोधपुर में आकर प्रचार भी नहीं किया। गुढ़ा ने कहा कि जोधपुर में गजेंद्र सिंह शेखावत के सामने चुनाव लड़ रहे वैभव गहलोत ने मेरी समर्थन में प्रचार किया था लेकिन मैंने शेखावत के विरोध में प्रचार नहीं किया।

लेकिन जब शेखावत ने मुझे भरतपुर लौटा बता दिया है तो अब मैं भी इसका जवाब उन्हें जोधपुर में जाकर ही दूंगा । शेखावत को शेखावाटी की राजनीति के बारे में जान नहीं है इसलिए वे ऐसा बोल रही है अगर उन्हें ज्ञान होता तो वे ऐसे नहीं बोलते।

गुढ़ा ने कहा कि सावन के अंधे को हरा ही हरा दिखता है उसे पता नहीं होता , कि जेठ ( ज्येष्ठ ) महीने में गर्मी में सब कुछ जल जाता है।

12 अक्टूबर को केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने उदयपुरवाटी में कार्यक्रम में गुढा पर बयान दिया था ।

« पिछली ख़बर आपकी नजर में कौन होगा कांग्रेस अध्यक्ष ?... अगली ख़बर » Congress President: मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के राष्ट्रीय...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें