🕒 26 June 2026, Friday
राजस्थान

Karauli News: दुष्कर्म के मामले में 4 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 46 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
Karauli News: दुष्कर्म के मामले में 4 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

सूरौठ, करौली: दुष्कर्म के मुकदमे में 4 महीने से फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी सैयद शरीफ अली ने बताया कि दौसा जिले के सलेमपुर थाना अंतर्गत गांव समस्पुर निवासी जय सिंह दुष्कर्म के मुकदमे में 4 महीने से फरार चल रहा था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी की गई है।

शांति भंग करने के आरोप में तीन जने गिरफ्तार

पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में गांव खेड़ी हैवत निवासी तीन जनों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सैयद शरीफ अली ने बताया कि गांव खेड़ी हैवत निवासी खेमा जाट, राजेश जाट एवं ब्रजमोहन जाट पुलिस थाना परिसर में उत्पात मचा रहे थे जिन्हें पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को तहसील न्यायालय में पेश किया है।

« पिछली ख़बर संभाग स्तरीय बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता में प्रियांशु मीना को मि... अगली ख़बर » ध्रुव घटा आश्रम में अन्नकूट महोत्सव आयोजित, कीर्तन कार्यक्रम...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें