🕒 27 June 2026, Saturday
राजस्थान

ध्रुव घटा आश्रम में अन्नकूट महोत्सव आयोजित, कीर्तन कार्यक्रम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 36 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
ध्रुव घटा आश्रम में अन्नकूट महोत्सव आयोजित, कीर्तन कार्यक्रम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

सूरौठ, करौली: डांग क्षेत्र में स्थित तपोभूमि ध्रुव घटा आश्रम में परम पूज्य जितेंद्रिय निर्मल संत हरेंद्रानंद सरस्वती के सानिध्य में अन्नकूट महोत्सव आयोजित किया गया। इस अवसर पर कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसमें श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। अन्नकूट कार्यक्रम में हजारों लोगों ने पंगत प्रसादी जीमी।

भक्त मंडल के सदस्य प्रमोद तिवाड़ी एवं राजू चतुर्वेदी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ आश्रम परिसर में स्थित भोलेनाथ एवं सिद्ध बाबा के मंदिर में संत स्वामी हरेंद्रानंद सरस्वती ने भोग लगाकर किया। इसके पश्चात देर शाम तक श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी जीमी। कार्यक्रम में चूरू से आए संत तपस्वीदास विशेष रूप से मौजूद रहे।

इस मौके पर कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कई गायन पार्टियों ने भाग लिया। कीर्तन दंगल में रचनाओं को सुनकर श्रद्धालु भक्ति भाव में डूब गए।

« पिछली ख़बर Karauli News: दुष्कर्म के मामले में 4 माह से फरार आरोपी गिरफ... अगली ख़बर » पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष करौली के नेतृत्व मे मनेमा के विधालय प...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें