🕒 30 June 2026, Tuesday
खेल

Dausa: जयपाल ने जीता आर्म रैसलिंग में गोल्ड मेडल।

द्वारा Bhupendra Singh Sonwal 📅 14 Aug 2024 👁️ 93 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
Dausa: जयपाल ने जीता आर्म रैसलिंग में गोल्ड मेडल।

दौसा: कोच हीरालाल महावर इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर ने बताया कि 46 वीं नेशनल आर्म रैसलिंग चैंपियनशिप 2024 का आयोजन छत्तीसगढ़ आर्म रैसलिंग एसोसिएशन, अंडर इंडियन आर्म रैसलिंग फेडरेशन ने आयोजन निरंजन धर्मशाला रायपुर में करवाया 

 जिसमें जयपाल (19 वर्ष) पुत्र श्री मूल चंद गुर्जर ने 55 किलोग्राम वेट कैटेगरी में खेलते हुए गोल्ड मेडल विजेता रहे। प्रतियोगिता का आयोजन 1 अगस्त से 5 अगस्त तक हुआ। जयपाल के दौसा पहुंचने पर एच एम स्पोर्ट्स एथलेटिक्स अकेडमी दौसा के खिलाड़ियों द्वारा फूलमाला पहनाकर व मुंह मीठा करवा कर स्वागत कर बधाई दी।      

जयपाल ने जीता आर्म रैसलिंग में गोल्ड मेडल। महावर ने कहा कि जयपाल 80% दिव्यांग होने के बावजूद भी हमारे बीच गोल्ड मेडल लेकर आया है ये राज्य के उन दिव्यांग युवाओं के लिए मिशाल है जों खेलों को बहुत कठिन मानते हैं। इस अवसर पर जयपाल ने कहा की में निरंतर प्रशिक्षण ले रहा हूं और लगातार चार साल से मेहनत कर रहा हूं। कुछ लोग एक दो महीने भी ठीक से प्रेक्टिस नहीं करते और असफल हो जाने पर खेलना छोड़ देते हैं। एक अच्छा खिलाड़ी अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए अभ्यास जारी रखता है। 

इस अवसर पर दिव्यांग पैरा एथलीट रेखा देवी (12 स्टेट मेडल व 2 नेशनल मेडल विजेता )  

अशोक महावर पैरा एथलीट ( 7 स्टेट मेडल विजेता ) सुरेंद्र मीना स्टेट प्लेयर, विवेक गुर्जर, गोलू गुर्जर, संदीप प्रजापत एल एल बी, संजय गुर्जर, शिवम कुमार, मनीष महावर, उपस्थित रहे।

« पिछली ख़बर प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा गेम्स 2022 में पुरुषों की ऊंची क... अगली ख़बर » रायपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर सपेरा समाज क्रिकेट प्रतियोगिता...
Author
संपादक (Editor)

Bhupendra Singh Sonwal

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल एक प्रखर डिजिटल पत्रकार और भारतीय समाचार मीडिया कंपनी 'मिशन की आवाज' के संस्थापक हैं। वे मुख्य रूप से राजस्थान और देश के अन्य हिस्सों से सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, और नीतिगत मामलों पर तीखी और निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। आंकड़ों की तह तक जाना और जमीनी सच को बेबाकी से पेश करना उनकी विशेषता है। तथ्य-आधारित और स्वतंत्र पत्रकारिता के जरिए वे समाज के हर वर्ग तक सही सूचना पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें