🕒 24 June 2026, Wednesday
राजस्थान

मोबाइल लौटाकर दिया ईमानदारी का परिचय

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 49 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
मोबाइल लौटाकर दिया ईमानदारी का परिचय

करौली, राजस्थान: करौली जिला मुख्यालय के पास स्थित तीन बड़ पर झिरी गांव में कार्यरत अध्यापक तेजसिंह जाटव, सुरेंद्र कुमार अध्यापक को Vivo का 14 हजार रूपए का एंड्राइड मोबाइल फोन मिला। फोन को उसके असली मालिक को लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की। प्रकरण तेजसिंह अध्यापक व सुरेंद्र अध्यापक तीन बड़ स्थित राजा रानी पैलेस में एक प्रोग्राम में गए हुए थे इसी बीच उनको एक महंगा एंड्राइड मोबाइल मिला जो कि स्विच ऑफ अवस्था में था लेकिन फोन में चार्ज नहीं होने के कारण वह मालिक तक नहीं पहुंच पाया और घर पर आने के बाद फोन को चार्ज किया जिससे मोबाइल मालिक से संपर्क हुआ वह मोबाइल फोन उक्त व्यक्ति दिलखुश मीणा S/o रेखराम मीणा, निवासी सांथलपुर लांगरा, जिला करौली बताया। एवं फोन मालिक ने फोन का लॉक खोलकर, फोन में खुद का फोटो तथा कुछ निशानियां बताई जानकारी सही होने पर थाना कोतवाली करौली में बुलाकर उक्त गुम हुए मोबाइल को लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की।

इसी दौरान दिलखुश मीणा मोबाइल फोन प्राप्त कर बहुत प्रसन्न हुआ और मोबाइल लौटाने के लिए आभार जताया और मोबाइल लौटाने के बाद कई गणमान्य लोगों ने प्रशंसा की ।
इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता नरेन्द्र चौधरी, अध्यापक तेजसिंह जाटव, अध्यापक सुरेंद्र कुमार, धीरज सकीत, रेवई सरपंच संतोष कुमार आदि उपस्थित थे।

« पिछली ख़बर सूरौठ में क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ... अगली ख़बर » राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) की जिला कार्यकारिणी की मीटिंग ...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें