🕒 24 June 2026, Wednesday
राजस्थान

सूरौठ में क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 42 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
सूरौठ में क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

उद्घाटन मैच में सूरौठ पावर हिटर्स टीम ने सुपर सिक्सर टीम को हराया

सूरौठ, करौली: तहसील मुख्यालय पर स्थित मेजर ध्यान चंद खेल स्टेडियम में एन सी सी क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में एसपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता का गुरुवार को समारोह पूर्वक शुभारंभ किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शूटिंग बॉल संघ के मुख्य संरक्षक एवं रिटायर्ड शारीरिक शिक्षक रामनिवास मीणा थे तथा अध्यक्षता राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल सूरौठ के प्रधानाचार्य सोहन सिंह मीणा ने की। कार्यक्रम में हिंडोन देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता प्रमोद तिवाड़ी, जिला शूटिंग बॉल संघ के सचिव विश्राम मीणा, शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र बाबा, भाजपा नेता अमर सिंह मीणा, पंचायत समिति सदस्य बृजेश भारद्वाज, समाजसेवी रजनीश मीणा, अध्यापक जाकिर हुसैन एवं शारीरिक शिक्षक गोविंद मीणा विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। उद्घाटन मैच सूरौठ पावर हिटर्स एवं सुपर सिक्सर टीम के बीच खेला गया जिसमें पावर हिटर्स टीम विजयी रही। आयोजन कमेटी के सदस्य लव तिवाड़ी, सचिन सिंघल, रुपेश सैनी एवं भानु जांगिड़ ने बताया कि अतिथियों ने फीता काटकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजन कमेटी के सदस्यों ने सभी अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया । मंच संचालन जाकिर हुसैन ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रामनिवास मीणा ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है। खेल मानव जीवन का अभिन्न अंग है।उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। अन्य अतिथियों ने भी अपने संबोधन में खेल के महत्व पर प्रकाश डाला।

मैचों को देख दर्शक हुए रोमांचित

क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान उद्घाटन मैच में पावर हिटर्स टीम के कप्तान सचिन बंसल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। उद्घाटन मैच में सुपर सिक्सर टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 52 रन बनाए जवाब में पावर हिटर्स की टीम ने 11 वे ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज करवाई। मैच में 6 विकेट लेने वाले पावर हिटर्स टीम के गेंदबाज कुंवर सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। उद्घाटन मैच में रेफर शिप जाकिर हुसैन एवं अमर सिंह मीणा ने की। दूसरा मैच सूरौठ सुपर पैंथर्स एवं सुपर ड्रैगन टीम के बीच खेला गया जिसमें सुपर पैंथर्स टीम 7 विकेट से विजयी रही। सुपर पैंथर टीम के कप्तान लव तिवाड़ी ने टॉस जीतकर सुपर ड्रैगन टीम को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया तथा सुपर ड्रैगन टीम ने 74 रन बनाएं। सुपर पैंथर्स टीम ने 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया तथा जीत दर्ज कराई। सुपर पैंथर्स टीम के बल्लेबाज गौरव गुर्जर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच 23 अक्टूबर को होगा।

 

« पिछली ख़बर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत स्वच्छ भारत क्लीन... अगली ख़बर » मोबाइल लौटाकर दिया ईमानदारी का परिचय...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें