🕒 16 June 2026, Tuesday
तकनीकी

International: करीब 2 घंटे Whatsapp का सर्वर रहा ठप

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 191 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
International: करीब 2 घंटे Whatsapp का सर्वर रहा ठप

WhatsApp Server: इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp डाउन हो गया है. यूज़र्स को ऐप पर 'Connecting' लिखा हुआ दिख रहा है, और वह मैसेज नहीं भेज पा रहे हैं। दोपहर करीब 12 बजे से यूज़र्स इसपर किसी भी पर्सनल या ग्रुप पर मैसेज नहीं सेंड कर पा रहे हैं.वॉट्सऐप की मालिकाना कंपनी मेटा ने इस बारे में पुष्टि करते हुए कहा, 'कुछ यूज़र्स को मैसेज भेजने में परेशानी का सामने करना पड़ रहा है, और हम जल्द से जल्द इसे ठीक करने पर काम कर रहे हैं। ये दिक्कत एंड्रॉयड iOS और वेब तीनों ही वर्जन के यूज़र्स को ऐप में आ रही है।

मेटा के स्वामित्व वाले वॉट्सऐप के यूजर्स को कोई नया मैसेज नहीं मिल रहा है. परेशान यूज़र्स ट्विटर पर भी शिकायत कर रहे हैं कि न उन्हें किसी का मैसेज मिल रहा है और न ही वह किसी को मैसेज कर पा रहे हैं. इसके अलावा ट्विटर पर वॉट्सऐप डाउन (WhatsApp Down) ट्रेंड कर रहा है. ट्विटर पर कुछ लोग परेशानी ज़ाहिर कर रहे हैं तो कुछ लोग मज़े ले रहे हैं, और इस तरह #WhatsAppDown को लेकर मीम्स की बाढ़ आ गई है.

Downdetector ने किया कंफर्म

आउटेज डिटेक्शन वेबसाइट डाउनडेक्टर ने कंफर्म किया है कि हजारों यूजर्स के लिए वॉट्सऐप काम नहीं कर रहा है. वेबसाइट के हीट-मैप के आधार पर प्रभावित क्षेत्रों में मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और लखनऊ जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसा हो सकता है कि आउटेज हर जगह यूज़र्स को प्रभावित कर रहा है। अब फिलफल 2 घंटे बाद व्हाट्सएप का सर्वर काम करने लग गया है।

« पिछली ख़बर मेरठ : दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या, आंख भी फोड़ी... अगली ख़बर » वानिया सेख के परिजन से मिलने पहुंचें भीम आर्मी प्रमुख चंद्रश...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें