🕒 03 July 2026, Friday
मध्य प्रदेश

Madhya Pradesh: पहली बार भारत में होगी MBBS की पढ़ाई हिंदी में, आज होंगी किताबें लॉन्च

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 66 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
Madhya Pradesh: पहली बार भारत में होगी MBBS की पढ़ाई हिंदी में, आज होंगी किताबें लॉन्च

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में छात्र अब अपनी मेडिकल की पढ़ाई हिंदी मीडियम में भी कर सकेंगे. राज्य की शिवराज सिंह चौहान की सरकार छात्रों को बड़ी सौगात देने जा रही है. आज अमित शाह करेंगे किताबों को भोपाल में लॉन्च

अब मेडीकल की पढाई हिन्दी में

मध्य प्रदेश में आज से मेडिकल (Medical) की पढ़ाई हिंदी (Hindi) में शुरू होने जा रही है. हिंदी छात्र भी अब करेंगे अपनी MBBS की पढाई पूरी राज्य की शिवराज सिंह चौहान सरकार की इस महत्वाकांशी परियोजना का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज एक समारोह में शुभारंभ समेत हिंदी कोर्स की किताबों का लोकार्पण करेंगे. इसके बाद से मेडिकल की पढ़ाई हिंदी मीडियम से भी छात्र कर सकेंगे.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इस परियोजना के बारे में बात करते हुए कहा कि, मध्य प्रदेश पहला राज्य बनने जा रहा है जहां मेडिकल की पढ़ाई हिंदी भाषा में छात्र कर सकेंगे. उन्होंने कहा, जो गैर अंग्रेजी भाषी देश हैं उन्होंने बहुत प्रगति की है ये सब जानते हैं. रूस हो चीन हो जापान या जर्मनी कई मामलो में दुनिया में नबर 1 बने हुए है. हमारा प्रयास भी यही है कि छात्र अपनी मातृभाषा हिंदी में पढ़ाई कर आगे बढ़ सकें.

शिवराज सिंह ने कहा हमें इस अवधारणा को बदलाना होगा

सीएम शिवराज सिंह ने इस बात पर भी जोर दिया है कि, हमें इस धारणा को बदलना ही होगा कि मेडिकल या इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिंदी भाषा में नहीं की जा सकती . बल्कि, हिंदी भाषा से शिक्षा क्षेत्र में बहुत आगे छात्र आगे बढ़ा जा सकता है. शिवराज ने बताया, अमित शाह एनाटॉमी, बायोकैमिस्ट्री समेत फिजियोलॉजी पर हिंदी में मेडिकल किताबों को जारी करेंगे.

हिंदी किताबों में मेडिकल के मूल शब्दों में कोई बदलाव नहीं

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा है, किताबों के अनुवाद का कार्य आसान काम नहीं था लेकिन चिकित्सा शिक्षा विभाग ने एक वार रूम बनाकर लगातार काम कर का इन किताबों को तैयार किया है. पहले साल की पढ़ाई के लिए चार में से तीन किताबों का अंग्रेज़ी से हिंदी में अनुवाद करने का काम को पूरा कर लिया गया है. हिंदी अनुवाद के दौरान मेडिकल के मूल शब्दों में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मैं दुराग्रही नहीं हूं इसलिए मूल शब्दों से कोई भी छेड़छाड़ नहीं है. मध्य प्रदेश के बाद अब यूपी में भी मेडिकल किताबों का हिंदी अनुवाद करने की हो रही है तैयारी.

उत्तर प्रदेश में भी जल्द शुरू होगी मेडिकल की हिंदी भाषा में पढाई - योगी आदित्यनाथ

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा मध्य प्रदेश के बाद उत्तर प्रदेश में भी हिंदी में मेडिकल की किताब शुरू होगी, उत्तर प्रदेश में मेडिकल और इंजीनियरिंग की कुछ पुस्तकों का हिंदी में अनुवाद कर दिया गया है जो लांच करने के लिए तैयार बैठी हैं. आने वाले वर्ष से प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में इन विषयों के पाठ्यक्रम हिंदी में भी पढ़ने को मिलेंगे।

https://twitter.com/myogiadityanath/status/1581237366488207361?t=M70kpzMxkO4_65DXQbBmcA&s=19

अगली ख़बर » टीवी सीरियल की मशहूर अभिनेत्री वैशाली ठक्कर ने की आत्महत्या,...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें