🕒 03 July 2026, Friday
मध्य प्रदेश

टीवी सीरियल की मशहूर अभिनेत्री वैशाली ठक्कर ने की आत्महत्या, पुलिस को मिला सुसाइड नोट

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 92 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
टीवी सीरियल की मशहूर अभिनेत्री वैशाली ठक्कर ने की आत्महत्या, पुलिस को मिला सुसाइड नोट

इंदौर ( मध्यप्रदेश ) । मशहूर टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर (Vaishali Thakkar) के आत्महत्या कर ली है। मप्र के इंदौर स्थित घर में उन्होंने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। शव के पास पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त समाचार के अनुसार Vaishali Thakkar इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के साईं बाग कॉलोनी स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। जानकारी के मुताबिक, तेजाजी नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। और खबरों में ये भी बात कही जा रही है कि उन्होंने लव अफेयर के चलते ये कदम उठाया है। बता दें वैशाली ने साल 2015 में स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता’ से करियर की शुरुआत की थी।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वैशाली के वीडियो में वैशाली एक मजेदार डायलॉग रील बनाती देखी जा सकती हैं। इस वीडियो में वह बोल रहीं हैं, ‘बेबी मैं आपके लिए एक गाना गाऊं, दिल, जिगर, नजर क्या है तेरे लिए मैं जान भी दे दूं’। इसके बाद रील में मेल वॉयस में आवाज आती है, पहले 500 रु बाकी है पहले वो दे दो…..’ ( वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करे )

कर चुकी है कई टीवी सीरियल में काम

वैशाली टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस थीं. वैशाली कई पॉपुलर शोज में काम कर चुकी थीं. वैशाली ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2015 में टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से की थी. इस शो में उन्होंने संजना का रोल प्ले किया था. इसके बाद वैशाली 'ये है आशिकी' शो में भी नजर आई थीं.

वैशाली 'ससुराल सिमर का' शो में अपने किरदार अंजलि भारद्वाज के लिए जानी जाती थीं. 'ससुराल सिमर का' शो से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली थी. वैशाली ने इसके अलावा 'सुपर सिस्टर', 'मनमोहिनी सीजन 2' में भी शानदार काम किया था. वैशाली को आखिरी बार टीवी शो 'रक्षाबंधन' में देखा गया था।

« पिछली ख़बर Madhya Pradesh: पहली बार भारत में होगी MBBS की पढ़ाई हिंदी म... अगली ख़बर » प्रेम प्रसंग के चलते जीजा ने की साली के पति की हत्या...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें