🕒 03 July 2026, Friday
मध्य प्रदेश

सागर में नकली पुलिस को देख असली पुलिस भी हैरान

द्वारा धीरज कुमार अहिरवाल 📅 15 Jul 2023 👁️ 71 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
सागर में नकली पुलिस को देख असली पुलिस भी हैरान

सागर, मध्य प्रदेश: मकरोनिया स्टेशन के पास पुलिस की वर्दी में घूम रहे 3 छात्रों को थाना पुलिस ने हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि नकली पुलिस कर्मियों को देखकर स्थानीय लोगों को इन पर शक हुआ था। इसके बाद इनकी सूचना मकरोनिया थाना पुलिस को दी गई और असली पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर तीनों को धर दबोचा। तीनों को थाने लाया गया है। जहां इनसे पूछताछ की जा रही है। इनमें से एक युवक सागर के निजी कॉलेज का छात्र बताया गया है, बाकी दो युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है। नकली पुलिस कर्मी बनकर घूम रहे युवकों के नाम अंकित अहिरवार निवासी ग्राम उदयपुरा टीकमगढ़, गोपाल अहिरवार ग्राम पूतरी खारा छतरपुर और सोनू अहिरवार निवासी ग्राम बंधा जिला छतरपुर हैं। वर्दी पहनकर घूम रहे युवक आखिर किस फिराक में थे, ये बात फिलहाल सामने नहीं आई है। लेकिन पुलिस की पूछताछ में इस बात का खुलासा भी जल्द होगा।

« पिछली ख़बर दमोह: कलेक्टर बोले अब शासकीय और अशासकीय स्कूल प्रात: 09 बजे ... अगली ख़बर » महिलाओं के विरूद्ध हिंसा और भेदभाव को समाप्त करने हेतु चलाये...
Author
संपादक (Editor)

धीरज कुमार अहिरवाल

Dheeraj Kumar Ahirwal Is A Journalist And Madhya Pradesh State Head Of Mission Ki Awaaz.

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें