🕒 03 July 2026, Friday
मध्य प्रदेश

दमोह: कलेक्टर बोले अब शासकीय और अशासकीय स्कूल प्रात: 09 बजे के पूर्व किसी भी स्थिति में संचालित नही होंगे

द्वारा धीरज कुमार अहिरवाल 📅 15 Jul 2023 👁️ 45 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
दमोह: कलेक्टर बोले अब शासकीय और अशासकीय स्कूल प्रात: 09 बजे के पूर्व किसी भी स्थिति में संचालित नही होंगे

दमोह: शीतकालीन ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए लगातार दमोह जिले में भी तापमान में कमी आ रही हैं, रात्रि कालीन तापमान लगभग 10-11 डिग्री के बीच मे आ रहा हैं। कलेक्टर श्री एस कृष्ण चैतन्य ने शासकीय और अशासकीय स्कूल को प्रात: 09 बजे से पहले संचालित करने के लिए प्रतिबंधित किया। उन्होंने 09 बजे के बाद ही सभी शासकीय/अशासकीय स्कूल, सीबीएससी, स्टेट बोर्ड स्कूल संचालित करने के लिए आदेशित किया हैं। सभी स्कूल इस आदेश का पालन करेंगे ताकि जितने बच्चें स्कूल में उपस्थित होते हैं, उनके स्वास्थ्य में कोई दिक्कत ना आये।

इस आशय का आदेश भी जारी किया गया हैं, जिसमें स्पष्ट लेख हैं कि जिले अंतर्गत कक्षा 01 से 12 तक की कक्षायें प्रात: 09 के पूर्व किसी भी स्थिति में संचालित नही की जायेगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

« पिछली ख़बर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी सात दिसम्बर से करेगें कलम बंद हड़ता... अगली ख़बर » सागर में नकली पुलिस को देख असली पुलिस भी हैरान...
Author
संपादक (Editor)

धीरज कुमार अहिरवाल

Dheeraj Kumar Ahirwal Is A Journalist And Madhya Pradesh State Head Of Mission Ki Awaaz.

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें