🕒 24 June 2026, Wednesday
देश

तीसरे राउंड में ही 5.77 लाख वोट लेकर जीतीं देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी द्रौपदी मुर्मू मिलने पहुंचे प्रधानमंत्री

द्वारा Bhupendra Singh Sonwal 📅 15 Jul 2023 👁️ 79 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
तीसरे राउंड में ही 5.77 लाख वोट लेकर जीतीं देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी द्रौपदी मुर्मू मिलने पहुंचे प्रधानमंत्री

देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी द्रौपदी मुर्मू | देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति और पहली आदिवासी हैं वे इस संवैधानिक सर्वोच्च पद पर पहुंचने वाली। गुरुवार को सुबह 11 बजे शुरू हुई काउंटिंग में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) की प्रत्याशी द्रौपदी ने यूनाइटेड प्रोग्रेसिव अलायंस (UPA) के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को तीसरे राउंड में ही हरा दिया।

नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को जीत के लिए जरूरी 5 लाख 43 हजार 261 वोट तीसरे राउंड में ही मिल गए। तीसरे राउंड में यशवंत सिन्हा 2 लाख 61 हजार 62 वोट ही जुटा सके वहीं पर नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को 5 लाख 77 हजार 777 वोट मिले। । इसमें लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों समेत 20 राज्यों के वोट शामिल हैं। बाकी के जिन राज्यों के वोटों की गिनती नहीं हुई है उन राज्यों की गिनती जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जेपी नड्‌डा ने नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी।

द्रौपदी मुर्मू की जीत की बधाई देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके घर पहुंचे साथ मे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा भी मौजूद थें।

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और लोकसभा स्पीकर ने दी शुभकामनाए

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी और कहा कि - आज भारत ने एक और इतिहास लिखा है। देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, पूर्वी भारत के हिस्से में जन्मी एक आदिवासी समाज की बेटी को राष्ट्रपति चुना गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी।

हार मानकर यशवंत सिन्हा ने द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई

यशवंत सिन्हा ने हार मान ली है। सिन्हा ने कहा- द्रौपदी मुर्मू को उनकी जीत पर बधाई देता हूं। देश को उम्मीद है कि गणतंत्र के 15वें राष्ट्रपति के रूप में वे बिना किसी भय या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करेंगी।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी द्रौपदी मुर्मु को शुभकामनाएं दीं। कहा- राष्ट्रपति चुनाव में प्रभावी जीत दर्ज करने पर मुर्म को बधाई। वे गांव, गरीब, वंचितों के साथ-साथ झुग्गी-झोपड़ियों में भी लोक कल्याण के लिए सक्रिय रहीं हैं। आज वे उनके बीच से निकल कर सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचीं। यह भारतीय लोकतंत्र की ताकत है।

भाजपा कार्यालय में जश्न की हो रही तैयारी 25 जुलाई को होगा शपथ ग्रहण

देश को पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति मिली है। 24 जुलाई की मध्य रात्रि को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल खत्म हो रहा है। 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण होगा। भाजपा के दिल्ली मुख्य कार्यालय में भी जश्न की तैयारी हो रही है। इसमें जेपी नड्‌डा भी शामिल होंगे।

« पिछली ख़बर जितेंद्र मेघवाल प्रकरण में राजस्थान के सामाजिक कार्यकर्ताओं ... अगली ख़बर » हाथरस में हुई बड़ी दुर्घटना: Kanwar Yatra 2022: आगरा-अलीगढ़ ...
Author
संपादक (Editor)

Bhupendra Singh Sonwal

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल एक प्रखर डिजिटल पत्रकार और भारतीय समाचार मीडिया कंपनी 'मिशन की आवाज' के संस्थापक हैं। वे मुख्य रूप से राजस्थान और देश के अन्य हिस्सों से सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, और नीतिगत मामलों पर तीखी और निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। आंकड़ों की तह तक जाना और जमीनी सच को बेबाकी से पेश करना उनकी विशेषता है। तथ्य-आधारित और स्वतंत्र पत्रकारिता के जरिए वे समाज के हर वर्ग तक सही सूचना पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें